Responsive Menu
Add more content here...
August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • आश्चर्यजनक किन्तु सत्य : अखिलेश ने की सीएम योगी की तारीफ

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य : अखिलेश ने की सीएम योगी की तारीफ

By Shakti Prakash Shrivastva on May 21, 2022
0 561 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

सकारात्मकता को अपने कार्य व्यवहार का हिस्सा बनाने पर विपक्षी भी कभी नकारात्मकता त्याग सकारात्मक व्यवहार करने पर मजबूर हो जाते हैं। यह सौ फीसद सच है। राजनीतिक गलियारे में भी ऐसा प्रामाणिक माना जाता है। लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार को विधान भवन में भी कुछ ऐसा ही हुआ। हुआ ये कि राजनीति में एक दूसरे के घुर विरोधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने थे। मौका था विधान भवन में चल रहे प्रबोधन कार्यक्रम और ई-विधान व्यवस्था के लोकार्पण समारोह का। सभा में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मौजूद रहे। इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं ने विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों को न केवल विधान सभा के संचलन व्यवस्था से अवगत कराया बल्कि उन्हे पहली बार पेपर लेस और हाई टेक बनाई गई विधानसभा कार्यवाही की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियों से भी अवगत कराया। पूरे सभा कक्ष में विधायकों के बैठने वाली जगह पर टेबलेट लगाई गई है। राजनीति में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को कटघरे में खड़ा करने वाला कोई अवसर न छोड़ने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी विधान सभा की बदली व्यवस्था को देख अचंभित रह गए और इसके लिए विधान सभाध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ करने से अपने को नही रोक सके। भले उस तारीफ में भी तंजी पुट था। अखिलेश यादव ने कहा कि एकबारगी मुझे लगा कि ये कोई आईटी सेंटर है। बहरहाल अखिलेश ई-विधान और विधान सभा को हाइटेक बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और उन्हे बधाई दी। इस मौके पर ई-विधान के डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। अब विधानसभा के पेपर लेस होने से विधायको को कार्य करना पहले की अपेक्षा काफी आसान हो जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *