Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

योगी की राह पर ‘मोहन’

By Shakti Prakash Shrivastva on December 15, 2023
0 514 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

मध्य प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता चरम पर देखी गई। जिन विधानसभा सीटों पर योगी ने प्रचार किया था उनमे में से अधिकांश पर बीजेपी को जीत मिली थी। इसके लिए योगी आदित्यनाथ की विशिष्ट कार्यशैली की प्रदेश ही नहीं प्रदेश के बाहर भी हर तरफ तारीफ हुई। क्या आम और क्या खास सभी ने इसे स्वीकारा। यहाँ तक की नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी योगी आदित्यनाथ की विशिष्ट कार्यशैली के कायल हो गए। जुम्मा-जुमा दो दिन की सरकार में ही उनके सरकार के क्रिया-कलापों से ऐसा लगने लगा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव योगी आदित्यनाथ की राह पर है। उन्होंने भी योगी आदित्यनाथ की ही तरह अपराधियों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासन की पहली कार्यवाही के तहत भोपाल में एक अपराधी का अवैध मकान बुलडोजर से गिरा दिया गया।

चूंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही देश में पहली बार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में बुलडोजर का इस्तेमाल किया था। इसलिए कहा जाता हैं कि उन्होने ही इस तरह की बुलडोजर प्रथा की शुरुआत की थी। हालांकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऐसा ही कुछ किया था। अब उनके बाद नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस प्रथा को राज्य में जारी रखने के पक्षधर दिख रहे हैं।

पिछले दिनों प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक घटना घटित हुई थी। जिसमें फारुख राइन नामक कथित कांग्रेसी नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला कर दिया था। उसने तलवार से देवेंद्र ठाकुर की हथेली काट दी थी। इसके बाद राजधानी पुलिस ने आरोपी फारुख राईन को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। मिली जानकारी की मुताबिक चुनाव के समय से ही इन दोनों में रंजिश चल रही थी। लेकिन जब फारुख समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद चुनाव जीत गया तब फारुख ने देवेंद्र पर हमला बोल दिया था। इसके बाद जब प्रदेश में नई सरकार बीजेपी की बनी तो उसका पहला शिकार घटना का आरोपी यही आरिफ़ बना। प्रशासन ने आरिफ़ के भोपाल के 11 नंबर की जनता कालोनी स्थित घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। जानकारी की मुताबिक आरोपी ने नियम विरुद्ध अतिक्रमण कर मकान का निर्माण करवाया था। इसलिए कार्रवाई हुई और उसका घर गिरा दिया गया।
योगी आदित्यनाथ की ही तरह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और काम कर दिया है। उन्होने कार्यभार संभालते ही धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज कम करने और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी कर दिया। सरकार की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है की उनकी सरकार भी योगी की ही तरह गुंडे, बदमाश, अपराधियों के घर और हिम्मत दोनों ही तोड़ने का काम करेगी। नयी सरकार हर हाल मे जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *