Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कश्मीर विवाद सुलझाने को तैयार पाक !

By Shakti Prakash Shrivastva on August 31, 2025
0 118 Views

                                                                                शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

भारत के साथ हमेशा ऐंठ कर रहने वाले पाकिस्तान का व्यवहार इन दिनों कुछ बदला-बदला सा लग रहा है। भारत के साथ होने वाले द्विपक्षीय वार्ताओं में कश्मीर विवाद को दूर रखने का हिमायती पाकिस्तान अब उस पर बातचीत करने को राजी हो गया है। पाकिस्तानी चरित्र में यह बदलाव ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो भारत से अब सुलह करने का इच्छुक है। इसका एहसास कराया है पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने। डार की मुताबिक उनका देश अब भारत के साथ गरिमा और सम्मान के साथ सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। यहाँ तक की कश्मीर विवाद जैसा विवादित मुद्दा भी शामिल है।

लगभग दो दशक पहले भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए एक कंपोजिट डायलॉग की शुरुआत की गई थी। बात 2003 की है और उस समय पाकिस्तान में जनरल परवेज मुशर्रफ की सरकार थी। आपसी सहमति से आठ प्रमुख मुद्दे तय किये गए और यह निर्णय हुआ कि इन्ही मुद्दों पर बातचीत होगी। इन मुद्दों में कश्मीर, आतंकवाद, वाणिज्यिक संबंध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे मुद्दे शामिल थे। लेकिन 2008 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ और उसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए पाए गए तो यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद कभी ऐसा अवसर नहीं आया कि दुबारा उस भाव से इसे शुरू किया जा सके। अब इतने दिनों बाद पाक विदेशमंत्री इशक डार अगर फिर आपसी बातचीत का रास्ता बनाना चाहते है तो इसका स्वागत होना चाहिए।
इशाक डार ने मीडिया के साथ बात करते हुए भारत-पाक के बीच पिछले दिनों हुए टकराव का भी जिक्र किया। जिसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ढांचों पर सटीक हवाई हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों और ठिकानों पर जोरदार पलटवार किया। 10 मई को दोनों देशों के बीच समझौता हुआ और चार दिन की तीखी ड्रोन व मिसाइल भिड़ंत खत्म हो गई थी।

इन परिस्थितियों के बाद इशाक की इस पहल पर भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल दो विषयों पर ही हो सकती है। एक तो ये कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और दूसरा आतंकवाद से जुड़ी समस्या। इनके अलावा किसी तीसरे मुद्दे पर अभी बात करने के भारत खिलाफ है। हालांकि पाकिस्तान ने भी इशाक के हवाले से ही सही लेकिन यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेगा। डार ने कहा कि पाकिस्तान भारत से एक सम्मानजनक और समान स्तर पर व्यापक वार्ता के लिए तैयार है। इसमें जम्मू-कश्मीर मुद्दा भी शामिल होगा, जो पाकिस्तान का वर्षों से स्थायी रुख रहा है। अपने लहजे में ही सही इशाक ने भारत को चेताया भी है उसने कहा है कि अगर भारत ने फिर किसी तरह की आक्रामकता दिखाई, चाहे वह जमीन, हवा या समुद्र से हो, पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब भी देगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *