Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मानसून की बारिश का इलाकाई रिकार्ड : कुशीनगर का देश में 6ठा स्थान, प्रदेश में होगी जमकर बारिश

मानसून की बारिश का इलाकाई रिकार्ड : कुशीनगर का देश में 6ठा स्थान, प्रदेश में होगी जमकर बारिश

By Shakti Prakash Shrivastva on August 24, 2021
0 659 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। अगस्त में कम मानसूनी बारिश होने के बावजूद इस बार का मानसून जमकर बरसा। पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस बार की बारिश में कुशीनगर जिले का रिकार्ड रहा। यहाँ हुई बारिश की वजह से उसे देश के सर्वाधिक बारिश वाले 10 जिलों में 6ठा स्थान मिला। यहां अब तक 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुमान की मुताबिक प्रदेश के दो दर्जन जिलों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया था। पीलीभीत, लखीमपुर, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, अयोध्या, हरदोई, गोरखपुर, मऊ, महाराजगंज और बाराबंकी जैसे जिलों में कही औसत तो कहीं औसत से अधिक बारिश हुई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोमवार की शाम जमकर बारिश हुई। मंगलवार की सुबह हल्की बारिश से दिन का आगाज हुआ। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी यूपी में तो बरसात लगातार होगी, लेकिन पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून से अब तक यूपी में 491.7 एमएम बरसात हुई है। यह औसत अनुमान से 119.6 एमएम कम है। 24 जिलों में मंगलवार-बुधवार को बारिश होगी। अगले 5 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में रूक-रूककर बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के अंदर यूपी का बस्ती 22 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा 36.3 डिग्री तापमान के साथ कानपुर नगर सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया। मेघालय के चेरापूंजी में सबसे ज्यादा 272 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 77, कर्नाटक के बागलकोट में 68, असम के धुबरी में 64, सिक्किम के गंगटोक में 61 मिमी बारिश हुई है। 7वें नंबर पर तमिलनाडु का वेल्लोर जिला है। यहां 49, कर्नाटक के दावणगेरे में 46, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 44 और केरल के कट्‌टोयम में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगस्त माह में औसत अनुमान से कम बरसात हुई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *