Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अखिलेश पर पलटवार : राजा भैया ने कहा धरती पर कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ …

अखिलेश पर पलटवार : राजा भैया ने कहा धरती पर कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ …

By Shakti Prakash Shrivastva on February 25, 2022
0 477 Views

प्रतापगढ़, (संवाददाता)। धरती पर कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ ….कुंडा कुंडा ही रहेगा…. सात पीढ़ियाँ लग जाएंगी नहीं बना सकते। प्रश्न ही नहीं उठता। यह बाते प्रतापगढ़ के कुंडा मेन जनसभाओं मेन शुक्रवार को जनसत्ता दल सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कही। उन्होने यह सब गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा दिये गए बयानों कुंडा पर लगा दो कुंडी के जवाब के तौर पर कही। इन बातों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  राजा भैया ने कहा कि बड़े दिन से बर्दाश्त कर रहा हूँ। एक नेताजी आए थे। हम बड़े दिन से बर्दाश्त कर रहे हैं। ओछी टिप्पणियां की जा रही हैं। आपने देखा होगा और आप मानते होंगे हमने कभी किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं की। कभी हल्की बात नहीं कही।
हमने हमेशा मंच की गरिमा और भाषा की मर्यादा को बचाकर और बनाकर रखा है, लेकिन बहुत हो गया सुनते-सुनते। तब जाकर आज हम अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं राजा भैया ने कहा कि सपा की न सरकार बन रही है न ही बनने दूंगा। राजाभैया ने कहा कि चुनाव लड़ रहे हो, लोकतंत्र है, सभी लड़ रहे हैं। अपना एजेंडा बताओ, अपनी नीतियां, घोषणापत्र बताओ, लेकिन जो जिस भाषा में समझे। कह रहे हैं दस मार्च को सरकार बन रही है। गलतफहमी दूर कर लें। न सरकार बन रही है न बनने दूंगा।
हम भी चाहते हैं कि अपने क्षेत्र का चुनाव शांति से निपट जाए। अपने क्षेत्र की बदनामी न होने पाए। लोग चाहे जो कहें, लेकिन अपने क्षेत्र में चुनाव में कभी हिंसा नहीं हुई है। कुछ लोग हैं जो क्षेत्र को बदनाम करना चाहते हैं। लेकिन हम उनके मंसूबे पूरा नहीं होने देंगे।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *