Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी चुनाव : कांग्रेस ने थामी ‘नारी सशक्तिकरण’ की राह, बदलाव का भरोसा

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने थामी ‘नारी सशक्तिकरण’ की राह, बदलाव का भरोसा

By Shakti Prakash Shrivastva on October 19, 2021
0 224 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति’ का प्रभाव अब कांग्रेस पार्टी पर भी दिखने लगा है। नारी सशक्तिकरण के रास्ते यूपी में सियासी मजबूती पाने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को लखनऊ में एक ऐतिहासिक ऐलान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय उन महिलाओं के लिए है जो उत्तर प्रदेश में बदलाव और विकास की पक्षधर हैं।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णन और नसीमुद्दीन सिद्दी की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि वो राजनीति में आयें। उनके लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला रहेगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होने कहा कि ये निर्णय प्रदेश की आम महिलाओं के लिए है। प्रदेश की चर्चित पीड़ित महिलाओ के नामों का उल्लेख करते हुए प्रियंका ने कहा यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है। ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा। देश को विकास की ओर आगे ले जाना है। भागीदारी के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। मेरा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *