Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • सीएम सिटी भी कोरोना मुक्त : फिर भी रहेगी सतर्कता, 8 मार्च से लगातार मिल रहे थे मरीज

सीएम सिटी भी कोरोना मुक्त : फिर भी रहेगी सतर्कता, 8 मार्च से लगातार मिल रहे थे मरीज

By Shakti Prakash Shrivastva on July 22, 2021
0 790 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। प्रदेश के कई दर्जन जिलो में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य होने के बाद भी वीवीआईपी सीएम सिटी यानि गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी था। लेकिन लगभग सवा चार महीने के बाद बुधवार का दिन ऐसा रहा जिस दिन यहाँ एक भी केस नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दिये जाने पर इलाकाइयों ने राहत की सांस ली है। इलाके में दूसरी लहर का असर लगभग नगण्य हो गया है। पिछले 8 मार्च से लगातार यहाँ कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे थे।

इसके बावजूद जिले का स्वास्थ्य विभाग अभी भी पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। सीएमओ डॉ सुधाकर पाण्डेय की मुताबिक अभी भी स्थिति ऐसी है कि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि लक्षण मिलने पर लापरवाही न करें अविलंब जांच करा लें। खुद भी सुरक्षित रहे और औरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग दें। बुधवार को जिले में 4500 नमूनों की जांच हुई। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी जांच बूथ संचालित हुआ। इनमें करीब 2000 एंटीजन और ढाई हजार आरटीपीसीआर की जांच हुई। लेकिन इस पूरी जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला। जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत भी नहीं हुई है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 59346 हो गई है। जिसमें 58458 ठीक हो चुके हैं। अब तक 847 लोगों की मौत हुई है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 41 है। अभी तक कुल 11 हजार लोगों को टीका लग चुका है जबकि बुधवार को जिले के 47 बूथों पर 11013 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। जिसमें 8591 लोगों को पहला डोज और 2422 लोगों को दूसरा डोज लगा। इसके साथ ही जिले में अब तक वैक्सीन की 1145816 डोज लग चुकी हैं। जिसमें 9 लाख 59 हजार 260 लोगों को पहला डोज लगा। जबकि एक लाख 86 हजार 556 लोगों को दूसरा डोज लगा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *