Responsive Menu
Add more content here...
October 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रवादी क्षत्रीय संघ भारत की हुंकार

महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रवादी क्षत्रीय संघ भारत की हुंकार

By Shakti Prakash Shrivastva on March 23, 2025
0 768 Views

गोरखपुर। संकुचित मानसिकता वाले विक्षिप्त नेताओं द्वारा देश के महापुरुषों के खिलाफ लगातार की जा रही टिप्पणियों से क्षुब्ध राष्ट्रवादी क्षत्रीय संघ भारत के कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। महानगर के बेतियाहाता स्थित अमर शहीद भगत सिंह के प्रतिमा को नमन और पुष्पार्पण कर किये गए विरोध प्रदर्शन के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने न केवल देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीर अमर बलिदानियों को याद किया गया बल्कि ओछी सियासत के शिकार विक्षिप्त मानसिकता वाले उन नेताओं को चेताया भी जिन्होंने इन महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ की है या कर रहे हैं। संघ के उपाध्यक्ष संदीप शाही और सचिव शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में किये गए इस प्रदर्शन मे देश के लिए बलिदान हुए अमर सपूतों को राष्ट्रीय महापुरुष घोषित किये जाने की मांग की गई। साथ ही इनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को फांसी देने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के दौरान राजीव नयन सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, गणेश कुमार त्रिपाठी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, भीमसेन सिंह, रासबिहारी गुप्ता, गिरीश कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, मधू श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, नीरज जायसवाल, किशोर कुमार श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, रामनिवास दुबे, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, सत्येन्द्र सिंह, शुभं पाण्डेय,अमित सिंह समेत बड़ी संखया में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *