Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

चुनाव की घोषणा और मायावती का ऐलान !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 21, 2025
0 258 Views

                                                                                शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आखिरकार निर्वाचन आयोग ने कर दी है। घोषणा होते ही राज्य के सभी सियासी दल जो कमर कस कर अरसे से चुनावी समर में धमा चौकड़ी कर रहे थे। वो गंभीर हो गए है। उन्होंने अपने सियासी समीकरणों और ट्रम्प कार्डों को खंगालना शुरू कर दिया है। इसी कवायद के आधार पर सियासी दल अपने-अपने तरीके से सरकार बनाने या चुनाव जीतने का दावा करने लगे है। देशभर में अपनी खोई सियासी जमीन तलाशने में लगी बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी मुखर हो गई है। उन्होंने भी ऐलान कर दिया है कि वो बिहार की सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगी। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की बहुप्रतीक्षित तारीखों का ऐलान कर दिया गया। चुनाव आयोग की मुताबिक बिहार में चुनाव 2 चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की 11 नवंबर को होगी। जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। प्रदेश के सभी 243 विधानसभा सीटों से पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के ऐलान के बाद जहां बिहार की सियासी समीकरणों का विश्लेषण करने वाले दल परेशान हैं वहीं बिहार चुनाव में अपना भविष्य बेहतर होने की प्रत्याशा के चलते मायावती खासा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग कानून का राज चाहते है और इसके लिए वो इस बार हाथी चुनाव चिह्न पर वोट करेंगे। हालांकि उनके बयान के बाद उनके बयान से उलट निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बयान दिया है उन्होंने कहा है कि बिहार में NDA की सरकार बनेगी।
एक परिपक्व सियासी व्यक्तित्व होने का एहसास कराने वाली बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आयोग को चाहिए कि वह मतदान की प्रक्रिया को धन-बल और बाहुबल के प्रभाव से मुक्त रखे और सरकारी तंत्र या पुलिस के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। मायावती ने बिहार की जनता से अपील की है कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान के संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर शांति से हिस्सा लें।

मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लगभग सभी सीटों पर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी लंबे समय से चुनावी तैयारी में जुटी है और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के नेतृत्व में सर्वजन हिताय जागरण यात्रा जैसी कई सफल रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं। बीएसपी सुप्रीमो ने विश्वास जताया है कि बिहार की जनता राज्य में कानून द्वारा कानून का राज और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की व्यवस्था स्थापित करने के लिए बीएसपी के प्रतीक हाथी पर वोट देगी और पार्टी के प्रत्याशियों को कामयाब बनाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *