Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी में दुर्गंध-सुगंध पर भी सियासत

By Shakti Prakash Shrivastva on March 29, 2025
0 346 Views

                                                                        शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
वाह री सियासत। देख कर अफसोस भी होता है और आश्चर्य भी। खासकर उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश में सियासत का स्तर तो इतना सतही हो गया है कि सियासत में बचे रह गए सामान्य संस्कार वाले व्यक्तियों को घुटन महसूस हो रही है। मीडिया में छाई हुई सुर्खियों से इस बात की तसदीक की जा सकती है। अब दुर्गंध और सुगंध जैसे शब्दों पर यहाँ सियासत हो रही है। सोशल मीडिया के एक बड़े फ़लक पर इन दिनों
इन्ही शब्दों के चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छाए हुए हैं। और अखिलेश के इस बयान को लेकर प्रदेश की पूरी सियासत इसी के इर्द-गिर्द होने लगी है। क्या सपा और क्या बीजेपी सभी वार-पलटवार में लग गए है।
दरअसल हुआ ये कि बीते दिनों कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आदतानुसार बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए एक बयान दिया कि ये लोग दुर्गंध वाले लोग है इसलिए गौशाला बनवा रहे है। हम लोग सुगंध पसंद करने वाले लोग है। समाजवादी लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं। कन्नौज में रहकर हम लोगों ने भाई चारे की सुगंध दी है। बीजेपी के लोगों की नफरत की दुर्गंध है। कन्नौज के सुगंध वाले लोगों से कहूंगा कि बीजेपी की दुर्गंध को हटाए। अभी तो थोड़ी हटी है, अगली बार और हटा दो। जिससे कन्नौज का रुका हुआ विकास और आगे बढ़ जाए। बस अखिलेश का इतना कहना था कि बीजेपी के कई कद्दावर नेता हमलावर हो गए। बीजेपी सांसद और पूर्व उपमुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आप गौशाला में दुर्गंध और सुगंध क्यों तलाश रहे हो। गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशो। ये गौमाता है और मां पर टिप्पणी नहीं की जाती है। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि जब मैने लखनऊ में कान्हा उपवन प्रोजेक्ट बनाया था, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव उसे देखने पहुंचे थे। तब नेताजी ने फोन कर मुझे बधाई दी थीं और कहा था कि गौशाला बनाकर बहुत अच्छा किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज सीएम योगी ने प्रदेश के हर जिले में गौशाला बना दिया है। इसके लिए सीएम योगी को बधाई देनी चाहिए थी।
दिनेश शर्मा के अलावा भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधायक नीरज बोरा, बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक भी अखिलेश के बयान पर बुरा-भला कह रहे है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तो कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के लिखे अंश को उद्धृत करते हुए कहा कि मुंशी जी ने लिखा है कि किसान के बेटे को अगर गोबर से दुर्गंध आने लगे तो मानो अकाल तय है। इसलिए सपा बहादुर अखिलेश यादव को भी गोबर से दुर्गंध आ रही है, उनकी पार्टी का समाप्त वादी में तब्दील होना तय है।
वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पशुपालन करने वाली बिरादरी की ऐसी ओछी सियासत करने वाले अखिलेश यादव के इस बयान को समाज स्वीकार नहीं करेगा। जबकि पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि बीजेपी गौ माता का सम्मान करती है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में गौकसी केंद्र खुलवाए थे, आज उनके बंद होने से उन्हें पीड़ा हो रही है।
इन बड़े नेताओं के इन शब्दों पर किए जा रहे जुबानी कुदव्वल से लगता है कि काश ये अपना कीमती समय सामाजिक सरोकार रखने वाले अन्य कामों में लगाते तो सामाजिक जीवन में आने का उनका संकल्प पूरा होता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *