Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अंतर्कलह से जूझ रही है सपा, केंद्र में इस बार भी शिवपाल

अंतर्कलह से जूझ रही है सपा, केंद्र में इस बार भी शिवपाल

By Shakti Prakash Shrivastva on April 16, 2022
0 576 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                  विधानसभा चुनाव में अपने पिछले परिणाम की तुलना में  लगभग तिगुनी छलांग लगाने के बावजूद प्रदेश की सत्ता से दूर रहने वाली समाजवादी पार्टी एक बार फिर अंतर्कलह की चपेट में है। 2017 में सपा को जहां 47 सीटे मिली थी वही इस बार 2022 में यह संख्या 111 हो गई है। पहले भी 2017 के विधानसभा चुनाव के समय पार्टी भयंकर अंतर्कलह झेल चुकी है। जिसमें समाजवादी पार्टी की स्थापना में मजबूत खंभे की तरह मुलायम सिंह के साथ हर पल हर कदम खड़े रहने वाले कद्दावर पार्टी नेता, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और मुलायम सिंह के छोटे भी शिवपाल सिंह यादव मुख्य भूमिका में थे। मुलायम सिंह के पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पाँच साल का शासन चलाने का अनुभव पा चुके अखिलेश यादव ने उस समय अपने चाचा शिवपाल को ही निशाने पर रखा था। अपने पिता मुलायम सिंह यादव की जगह खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिवपाल की जगह नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर चाचा-भतीजे के बीच ठीक-ठाक दूरी कर ली थी। चाचा ने भी प्रगतिशील समाज पार्टी का गठन कर भतीजे को राजनीतिक चुनौती दे डाली। यह अलग बात है कि चाचा शिवपाल अपनी नवगठित पार्टी के बलबूते कुछ वो नहीं कर पाए जिसकी राजनीतिक विश्लेषकों को उम्मीद थी। हालांकि मुलायम परिवार में चल रहे इस राजनीतिक अंतर्कलह का फायदा उठाने का संदेश देने में बीजेपी ने भी कोई अवसर नहीं गंवाया। नाराज शिवपाल को मायावती से खाली कराए गए बड़े आकार का बंगला मुहैया कर उनके प्रति योगी सरकार ने एक साफ्ट कार्नर वाला संदेश देने की कोशिश की थी। जबकि सपा में इस बार पनपा कलह अलग किस्म का और पहले से ज्यादा नुकसान दायक है। इस बार शिवपाल के साथ –साथ पार्टी के सबसे बड़े वोट बैंक मुस्लिमों की नाराजगी ने अखिलेश के फ्यूचर प्लानिंग सहित उनकी पेशानी पर खासा बल डाल दिया है। पहले पार्टी के संस्थापकों में से एक मोहम्मद आजम खान के मीडिया प्रभारी फ़साहत शानू ने पार्टी में मुस्लिमों की अनदेखी खासकर पार्टी के कद्दावर मुस्लिम चेहरा मोहम्मद आजम खान साहब के साथ हुई ज्यादती के विरोध में पार्टी अध्यक्ष की चुप्पी सहित मुस्लिम नेताओं को दोयम दर्जे का सम्मान पार्टी में मिलने से आहत हो पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा सरकार में पार्टी के दरजा  प्राप्त राज्य मंत्री और अखिलेश के नजदीकियों में शुमार इरशाद खान ने मुस्लिमों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरेश यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है। सुल्तानपुर के कद्दावर पार्टी नेता सलमान जावेद राइन ने भी आजम, नाहिद हसन और शहजिल इस्लाम पर हुई कार्रवाई पर अखिसलेश की चुप्पी से नाराज हो इस्तीफा दे दिया। इस तरह पार्टी के मूल काडर यादव और मुस्लिमों में पनपा असंतोष पार्टी के लिए घातक सिद्ध होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *