Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • गोरखपुर : 7 महीने से वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रही जिला महिला अस्पताल की संविदाकर्मी ने की आत्महत्या

गोरखपुर : 7 महीने से वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रही जिला महिला अस्पताल की संविदाकर्मी ने की आत्महत्या

By Shakti Prakash Shrivastva on October 15, 2021
0 606 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में विजयादशमी के दिन यानि शुक्रवार को जिला अस्पताल में तैनात महिला संविदाकर्मी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। तीस वर्षीय सहाना नाम की संविदाकर्मी का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उसे 7 महीने से सैलरी नहीं मिली थी, जिसकी वजह से वो परेशान थी। 2 दिन पहले डीएम से गुहार भी लगाई थी। वहीं, लाश के बगल में उसका आठ माह का बच्चा रो रहा था। इस मामले में पुलिस ने कोतवाली थाने के दरोगा को भी हिरासत में लिया गया है, बताया जा रहा है कि दरोगा से महिला की बातचीत होती थी। महिला का पति मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए हैं।

सहाना की मौत की खबर मिलते ही साथी संविदा कर्मचारियों ने महिला अस्पताल का कामकाज ठप कर हड़ताल कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन ने समझा-बुझाकर उनका वेतन जल्द दिलाने का आश्वासन देकर काम शुरू कराया है। सहाना पिछले कुछ सालों से महिला अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी। उसका और उसके साथियों का पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसी बीच उपस्थिति रजिस्टर को भी हटा दिया गया था। अस्पताल प्रशासन के इस काम से सभी कर्मचारी नाराज थे। सहना ने दो दिन पहले ही डीएम से डीएम विजय कारण आनंद ने उसे गंभीरता से लेते हुए जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन इसी बीच सहाना ने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया। शुक्रवार की सुबह मकान मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, कुछ निजी कारण हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *