Responsive Menu
Add more content here...
August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

जयंत चौधरी बने आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Shakti Prakash Shrivastva on May 25, 2021
0 712 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। कोरोना संक्रमण से हुए आरएलडी (राष्ट्रीय लोकदल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि पार्टी के उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी को उनकी जगह नया अध्यक्ष चुना जा सकता है। आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई वर्चुअल बैठक में यह कयास सच साबित हुआ और अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को आखिरकार सर्वसम्मति से पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया गया।

दिल्‍ली में मंगलवार को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकारिणी के 34 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक की शुरुआत स्व चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने  के बाद हुई। कुछ दिनों पहले ही आरएलडी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का कोरोना की वजह से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्‍पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, जयंत चौधरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना जाना पहले से तय था, क्‍योंकि वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और जब अजीत सिंह अस्वस्थ चल रहे थे, तब भी जयंत ही पार्टी की गतिविधियां चला रहे थे और जरूरी फैसले किया करते थे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद देशभर से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य दलों के नेताओं का जयंत चौधरी को बधाईया मिलने का सिलसिला जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *