Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अयोध्या : दीपोत्सव के दीयों के बीच रौशन होंगी 66 परियोजनाएं

By Shakti Prakash Shrivastva on October 21, 2022
0 566 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में  पूरी रिपोर्ट  सुनने के लिए क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, अयोध्या। अयोध्या में 2017 से शुरू हुआ दीपोत्सव का कार्यक्रम इस बार अपने भव्यतम रूप में होगा। हालांकि जबसे दीपोत्सव शुरू हुआ तबसे साल दर साल उसकी भव्यता बढ़ती ही गयी है। इक्यावन हजार दीये से शुरू होकर आज सातवें वर्ष तक आते-आते 15 लाख दीये जलाकर इस बार गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज होने जा रहा है दीपोत्सव। इस बार 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस आयोजन की विशिष्टता इस वजह से भी अन्य वर्षों की तुलना में अलग होगी क्योंकि पहली बार इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत ले रहे हैं। इस मौके पर जहां सरयू नदी किनारे बने राम की पैड़ी पर रिकार्ड दीये जलाए जाएँगे वहीं सरकार की तरफ से 66 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम के बीच इन परियोजनाओं का लोकार्पण कर सरकार यह संदेश देने की कोशिश भी करेगी की उसके लिए विकास, विकास और सिर्फ विकास का नारा ही सर्वोपरि है। लोकार्पित होने वाली इन परियोजनाओं में नगर विकास, परिवहन, आवास व शहरी नियोजन, लोक निर्माण, पर्यटन, दुग्ध विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं।

पेयजल योजना फेज-तीन

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से पेयजल योजना फेज-तीन का लोकार्पण होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 5456.62 लाख रुपये है।

सांस्कृतिक क्रियाकलापों के लिए मिनी आडिटोरियम

अवध नगरी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है। यहाँ धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियां सालों-साल चलती रहती हैं। राज्य सरकार का संस्कृति विभाग 488. 97 लाख रुपये की लागत से यहाँ एक आडिटोरियम भी बनवाने जा रही है। इसकी क्षमता 216 लोगों की होगी।

परिवहन विभाग का एक ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

परिवहन विभाग की तरफ से अयोध्या में एक ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाए जाने प्रावधान है। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
2192 लाख से होगा क्वीन हो मेमोरियल पार्क का निर्माण
योगी सरकार क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण कराएगी। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रमुख है।

कुंडों का भी होगा विकास
राज्य सरकार प्रदेश में प्रकृतिक जलाशयों को बचाने और नए का निर्माण करने के प्रति संकल्पित है। कुंडों का विकास भी उसकी प्राथमिकता में है। इस के तहत यहाँ के हनुमान कुंड व स्वर्णखनी कुंड का विकास किया जाएगा। हनुमान कुंड पर 145.44  लाख और स्वर्णखनी कुंड पर 106.45 लाख रुपये खर्च होगा।
नगर पंचायत भवनों का होगा लोकार्पण

अयोध्या के कुमारगंज व खिरौनी सुच्चितागंज के नगर पंचायत भवन का लोकार्पण भी इस मौके पर किया जाएगा। दोनों भवनों  की लागत 147.86-147.86 लाख हैं। इसके अलावा भी कई अन्य विकासपरक योजनाएं सरकार तोहफे के रूप में अयोध्यावासियों को देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *