Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • CM शहर में दागदार खाकी : शादीशुदा दरोगा शादी का झांसा दे करता रहा युवती से रेप, केस दर्ज

CM शहर में दागदार खाकी : शादीशुदा दरोगा शादी का झांसा दे करता रहा युवती से रेप, केस दर्ज

By Shakti Prakash Shrivastva on August 27, 2022
0 555 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गोरखपुर।  मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में एक बार फिर अपनी करतूतों से खाकी दागदार हुई है। इस बार एक शादीशुदा खाकीधारी दरोगा द्वारा एक युवती को शादी का झांसा दे पिछले पाँच सालों से यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। न्याय के लिए पिछले पाँच महीने से पुलिसिया दरबारों के चक्कर काट रही पीडिता को आखिरकार न्याय तब मिला जब उसने शनिवार को जिले के पुलिस कप्तान डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर उन्हे अपनी व्यथा सुनाई। कप्तान के निर्देश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी युवती ने जिले के चौरीचौरा थाने पर तैनात दरोगा विनय कुमार पर शादी का झाँसा दे कर रेप किये जाने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक आरोपी दरोगा विनय कुमार सन् 2017 में कप्तानगंज थाने में तैनात था। उसी दौरान उससे उसकी मुलाकात हुई। दरोगा ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे शादी करने का भरोसा दे नजदीकियाँ बनाईं। इसके बाद लगातार लगभग 5 सालों तक उसके साथ पत्नी के माफिक शारीरिक रिश्ते बनाता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि इस बीच जब-जब मेरे द्वारा शादी की बात की जाए तो उसे वह टालने लगा। एक बार मेरे दबाव पर उसने कप्तानगंज के एक मन्दिर में शादी भी कर ली। भरोसा दिया कि जल्द ही सामाजिक तौर पर भी शादी कर लूँगा। इसी दौरान युवती को पता चला कि दरोगा न केवल शादीशुदा है बल्कि उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात को लेकर दोनो में काफी विवाद होने लगा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन दरोगा ने दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया। दरोगा अपनी तैनाती के थानों पर अपनी पत्नी के रूप में युवती को साथ-साथ रखता था। बाकायदा लोगों से बतौर पत्नी परिचय भी कराता था। दरोगा की चौरीचौरा थाने में तैनाती होने पर शादी के मुद्दे को लेकर ही दोनों में अक्सर तू-तू मैं-मैं होने लगी। एक बार युवती द्वारा जहर खाकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी की भी कोशिश की गई। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसकी जान बच गई। इसके बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस पूरे मामले में न्याय की उम्मीद लिए युवती दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर करीब 5 महीने पहले चौरीचौरा थाना पहुंची। उस दौरान पुलिसिया सुनवाई नही होने पर मामला तूल पकड़ने लगा। तत्कालीन पुलिस कप्तान विपिन टाडा के संज्ञान में आने पर संबंधित दरोगा को निलंबित कर दिया गया। लेकिन कप्तान के ट्रांसफर हो जाने से बाद में फिर कोई कारवाई दरोगा पर नही हो सकी। लिहाजा कार्रवाई की मांग को लेकर पाँच महीने से युवती थाने सहित पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है। अपर महानिदेशक अखिल कुमार समेत कई अधिकारियों से मुलाकात भी पीडिता को न्याय नही दिला सके। जब पीड़िता 27 अगस्त शनिवार को पुलिस कप्तान गौरव ग्रोवर से मिली और अपनी पूरी कहानी बयां की। कप्तान ने तत्काल न केवल दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया बल्कि गिरफ़्तारी करने को भी कहा। हरकत में आई पुलिस ने दरोगा विनय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ़्तारी की कार्रवाई में लग गई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *