Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • अनूठी खगोलीय घटना : आज की रात होगी परेड.. वो भी ग्रहों की

अनूठी खगोलीय घटना : आज की रात होगी परेड.. वो भी ग्रहों की

By Shakti Prakash Shrivastva on April 30, 2022
0 187 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

         आज 30 अप्रैल यानि शनिवार की रात इतिहास में दर्ज होगी। वो भी एक अनूठी खगोलीय घटना की वजह से जिसमें ग्रहों की परेड होने वाली है। यह जान आप चौंक गए होंगे लेकिन यह सही है कि देर रात चार ग्रह एक लाइन में कतारबद्ध होंगे। इसी कारण घटना का नाम ग्रह परेड रखा गया। इसमें सौरमंडल का चमकदार ग्रह शुक्र (वीनस) और सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) आसमान में एक-दूसरे में समाहित होते हुए नजर आएंगे। इनके साथ ही मंगल (मार्स) और शनि (सैटर्न) ग्रह भी एक ही कतार में दिखाई देंगे। यह अनूठी घटना सौरमंडल में 1,075 साल बाद होने जा रही है। इस दुर्लभ खगोलीय संयोग को 1 मई यानी रविवार सुबह सूर्योदय से पहले तक आकाश में पूरब दिशा की तरफ देखा जा सकता है। खगोल विज्ञानी डॉ. एस. पटनायक की मुताबिक चार ग्रहों के एक कतार में आने जैसी खगोलीय घटना आज से लगभग 1,075 साल पहले 947 ईस्वी में नजर आई थी। घटना के ग्रह परेड नाम दिए जाने के संदर्भ में डॉ पटनायक का मानना है कि यह वैज्ञानिक परिभाषा नहीं है, यह शब्द केवल इस घटना को बताने के लिए खगोल विज्ञान में इस्तेमाल किया गया है। ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन (BBC) की रिपोर्ट के अनुसार 1 मई के बाद शुक्र और जुपिटर एक-दूसरे से दूर होते नजर आएंगे। इस तरह ग्रहों के कतारबद्ध होने का नजारा अब साल 2039 में देखने मिलेगा। अमूमन कई तरह की खगोलीय घटनाए नंगी आँखों से नहीं दिखती है या आँखों की सुरक्षा की लिहाज से देखने को मना किया जाता है लेकिन इस घटना को नंगी आंखों या सामान्य दूरबीन की मदद से देखा जा सकता है। चूंकि शुक्र बृहस्पति से ज्यादा चमकदार ग्रह है इस वजह से मूनलाइट में इसे और बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा। जबकि शुक्र की चमक के आगे बृहस्पति काफी फीका दिखाई देगा। खगोलीय स्थिति की लिहाज से शुक्र बृहस्पति के 0.2 डिग्री दक्षिण में अवस्थित होगा। नंगी आँखों की बजाय दूरबीन से देखने पर शुक्र और बृहस्पति के साथ-साथ मंगल और शनि को भी साफ तौर पर परेड की माफिक एक लाइन में खड़ा देखा जा सकता है। घटना की हकीकत ये है कि शुक्र और बृहस्पति का करीब आना व मंगल और शनि का कतारबद्ध होना एक असल घटना नहीं है। ऐसा महज पृथ्वी से देखने में लगेगा। सच्चाई तो ये है कि सौरमंडल में शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे से लगभग 43 करोड़ मील की दूरी पर हैं। इस घटना के साथ ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा है लेकिन यह भारत में नही दिखेगा और इसी कारण से यहाँ सूतक भी नहीं लगेगा। सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12.15 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा और 1 मई की सुबह 4.08 बजे (भारतीय समय) समाप्त हो जाएगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *