Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • सपा कार्यकर्ता का ऐलान बुरी तरह हारेंगी डिम्पल!

सपा कार्यकर्ता का ऐलान बुरी तरह हारेंगी डिम्पल!

By Shakti Prakash Shrivastva on March 19, 2024
0 519 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

         देश में बाकायदा लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच देश सहित उत्तर प्रदेश में भी सात चरणों में मतदान होना है। चुनाव का परिणाम 4 जून को मतगणना के बाद घोषित होना है। प्रदेश की प्रतिष्ठापरक लोकसभा सीटों में से एक मैनपुरी सीट पर भी मतदान तीसरे चरण में यानि 7 मई को होना है। जहां से कभी सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ा करते थे। अब इस सीट पर मुलायम सिंह की बहू और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव सपा की प्रत्याशी है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिम्पल ने यहाँ से रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज की थी। इस बार भले ही नतीजे 4 जून को आने वाले है लेकिन इलाकाई कार्यकर्ताओं में किन्ही मुद्दों पर आक्रोश इतना बढ़ गया है कि वो अभी से इस बात का ऐलान करने लगे है कि इस बार के चुनाव में डिम्पल यादव बुरी तरह हारेंगी। एकबारगी यह ऐलान अचरज पैदा करने वाला लगता है कि क्योंकि यह किसी विपक्षी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के बजाय खुद सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। वो भी बकायदे सपा कार्यालय के सामने। सपा कार्यालय के होर्डिंग के सामने कुर्ता फाड़ते और चिल्लाते हुए एक सपा कार्यकर्ता का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। डिम्पल यादव के मैनपुरी से बुरी तरह हारने की बात करने वाला सपा कार्यकर्ता का वीडियो रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगा रहा हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा सपा कार्यकर्ता गांव ब्योंती खुर्द निवासी निर्दोष यादव है। यह आवास विकास स्थित सपा कार्यालय के बाहर मौजूद हैं। वीडियो में वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा हैं कि उसके और उसके जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पदाधिकारी गलत व्यवहार कर रहे हैं।

वो कह रहा है कि निवर्तमान सांसद डिंपल यादव जब भी मैनपुरी आती हैं तो उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों के इशारे पर कर्मठ और नौजवान कार्यकर्ताओं को धक्का मारकर बाहर निकाल दिया जाता हैं। इतना ही नहीं उसका आरोप है कि पार्टी के पदाधिकारी सपा को मजबूत करने के बजाए उसे कमजोर करने का काम कर रहे हैं।  वीडियो में सपा कार्यकर्ता अपना कुर्ता फाड़ते हुए राजनीति छोड़ने की भी बात कह रहा है। वीडियों मे उसने यह भी कहा है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो डिंपल यादव जीतना तो दूर 50 हजार वोट से हारेंगी। कार्यकर्ता ने वर्तमान पार्टी पदाधिकारी के साथ ही एक पूर्व विधायक पर भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगा रहा हैं। भले ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इस पर पार्टी का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी कहने से फिलहाल बच रहा हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *