Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अक्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु की यूनिट के साथ रामलला के दरबार में की मुहूर्त पूजा

By Nikhil Pal on March 18, 2021
0 204 Views

अयोध्या-अयोध्या में फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु की स्टार कास्ट के साथ गुरुवार को रामलला के दरबार में फिल्म के मुहूर्त की पूजा की। इस मौके पर उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ नुसरत भारूचा और फिल्म निर्माता-निर्देशक-लेखक अभिषेक शर्मा भी थे। प्रख्यात अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु की स्टार कास्ट के साथ रामनगरी अयोध्या में हैं। अयोध्या में अक्षय कुमार अपनी फिल्म राम सेतु का मुहुर्त शॉट भी फिल्माएंगे।

रामसेतु अक्षय कुमार की है फ़िल्म

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अब फिल्म राम सेतु के निर्माण में लग गए हैं। खिलाड़ी कुमार के नाम से भी विख्यात अक्षय कुमार को रामलला के दरबार में पूजा कराई गई।इससे पहले राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का कार्यक्रम रद हो गया। वहां पर अक्षय कुमार के पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वहां पर प्रशासन भीड़ को काबू करने में लाचार हो गया। इसके बाद अक्षय कुमार के साथ चल रहे सुरक्षाकॢमयों ने अक्षय कुमार को गाड़ी से उतरने की अनुमति नहीं दी। इस फैसले से अक्षय कुमार के फैंस काफी मायूस हो गए।अयोध्या के राज सदन में अयोध्या राज परिवार के मुखिया व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन मिश्र व उनके पुत्र प्रख्यात साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज व नुसरत भारूचा के साथ राज सदन का दौरा किया। इनके साथ राजा विमलेंद्र तथा यतींद्र मिश्र की पत्नी भी थीं।इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु का मुहूर्त शॉट फिल्माने अयोध्या जाने के लिए गुरुवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज तथा नुसरत भारूचा और फिल्म निर्माता-निर्देशक-लेखक अभिषेक शर्मा भी थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *