Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • प्रयागराज-मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बोले- कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

प्रयागराज-मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बोले- कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

By Nikhil Pal on April 9, 2021
0 441 Views

प्रयागराज-यूपी में कोविड संक्रमण की रोकथाम और प्रशासन की ओर किए जा रहे उपायों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने परेड ग्राउंड में स्थित आईट्रिपलसी सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में कोरोना मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही शहर में कोरोना अस्पतालों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने कोविड व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों से कहा कि उपचार में तनिक भी कोताही न बरतें। चिकित्सीय संसाधन, दवाओ और उपकरण में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और कई विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम ने की समीक्षा बैठक

सीएम योगी ने कहा कि मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने और सैनिटाइज करने के लिए लोगों को प्रेरित करें लेकिन उनके साथ कोई दुर्व्‍यवहार न किया जाए। कंटेक्ट ट्रेसिंग का भी दायरा बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि बचाव और इलाज के लिए जो भी संभव हो, सभी तरह के प्रयास करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने यहां की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि पिछले तीन दिन से कोरोना के मामले एक हजार के पार चल रहे हैं। कोरोना की दूसरी से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन मौत का आकड़ा कम है। कोशिश है कि इससे लोगों की मौत न हो। इसके लिए अस्पतालों की व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही है। लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रात का कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।योगी आदित्‍यनाथ ने इसके बाद स्वरूपरानी नेहरु अस्पताल (एसआरएन) के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि कोरोना के मरीजों के डाक्टर और मरीज शालीनता से पेश आए। ऐसा कोई काम न करें, उनको परेशानी हो। जो भी गंभीर मरीज हैं, उनको भर्ती करें और पूरा इलाज करें।उल्‍लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक हजार से अधिक मिल रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज का दौरा किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *