Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टूरिज़म
  • लखनऊ में फोर लेन ग्रीन कारिडोर, DPR बनाने का काम टाटा कंसल्टेंसी के जिम्मे

लखनऊ में फोर लेन ग्रीन कारिडोर, DPR बनाने का काम टाटा कंसल्टेंसी के जिम्मे

By Shakti Prakash Shrivastva on May 25, 2021
0 2542 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। लखनऊ में गोमती नदी के किनारे फोर लेन ग्रीन कारिडोर बनाने का रास्ता साफ हो गया है।  इसके लिए नदी पर ग्रीन कारिडोर बनाकर शहर के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने की योजना है। इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी को फोर लेन ग्रीन कोरिडोर के डिजाइन और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। टाटा जल्द ही 20 किमी लंबे प्रोजेक्ट के लिए साइट सर्वे शुरू करेगी।
टाटा कंसल्टेंसी पांच साल के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट सलाहकार के तौर पर काम करेगी। ग्रीन कारिडोर के लिए टाटा को 9 महीने के अंदर काम पूरा करना होगा। प्रोजेक्ट के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण टाटा को 9.8 करोड़ का भुगतान करेगा।
20 किलोमीटर लंबा होगा ग्रीन कारिडोर

2078 करोड़ लागत की प्रस्तावित गोमती नदी के किनारे दोनों छोर पर फोर लेन के ग्रीन कॉरिडोर के साथ ही मनोरंजन पार्क, व्यावसायिक हब, होटल आदि भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। ग्रीन कारिडोर की इस योजना में 2078 करोड़ रुपये खर्च होना प्रस्तावित है। 20 किलोमीटर की लंबाई में बनने वाले ग्रीन कारिडोर का निर्माण दो भागों में किया जाएगा। पहला भाग आईआईएम से शहीद पथ तक रहेगा जबकि दूसरा भाग शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ेगा। दोनों ओर 24 मीटर चौड़ाई में बंधे के ऊपर चार लेन की सड़क होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *