Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • UP विधान परिषद चुनाव : SP का सूपड़ा साफ, BJP ने रचा इतिहास

UP विधान परिषद चुनाव : SP का सूपड़ा साफ, BJP ने रचा इतिहास

By Shakti Prakash Shrivastva on April 13, 2022
0 563 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

      उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत का रिकार्ड कायम करने वाली बीजेपी ने विधान परिषद के चुनाव में भी जीत और रिकार्ड का सिलसिला बरकरार रखा है। 36 सीटों में से 33 पर विजय पताका लहरा बीजेपी ने नया इतिहास रच दिया है। प्रदेश में सत्ता की दावेदारी करने वाली समाजवादी पार्टी का तो खाता भी नहीं खुल सका है। प्रदेश में विधान परिषद के लिए 35 स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से कुल 36 सदस्य चुने जाने थे। इनमें 34 प्राधिकारी क्षेत्र से एक-एक और मथुरा-एटा-मैनपुरी से कुल दो सदस्य चुने जाते हैं। इनमें नामांकन के बाद पर्चा वापसी तक 9 ऐसे क्षेत्र थे जहां बीजेपी प्रत्याशी विपक्ष की अनुपस्थिति की वजह से निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ। 1,20,657 मतदाताओं में से 98.11 फीसद मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 12 अप्रैल को मतगणना में जो परिणाम आए उसने समाजवादी पार्टी की नींद उड़ा दी। महज एक माह पहले विधानसभा चुनाव में जिस दल ने प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने की मजबूत दावेदारी की थी उसका एक भी प्रत्याशी विजयी नहीं हो सका। अलबत्ता पार्टी के नाम पर कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल (लोकतान्त्रिक) का इकलौता उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह प्रतापगढ़ से विजयी हुआ। अन्य दो निर्दलियों ने विजय पताका लहराया। एक तो प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बाहुबली ब्रजेश सिंह की पत्नी श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह और दूसरा आजमगढ़ से बीजेपी के निष्काषित विक्रांत सिंह उर्फ रिशू सिंह (विधानपरिषद सदस्य रहे यशवंत सिंह के पुत्र)। इनमे एक आश्चर्य करने वाला परिणाम ये भी रहा की वाराणसी की प्रतिष्ठित क्षेत्र जहां विधानसभा की सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा वहाँ बीजेपी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह के चौंकाऊ परिणाम आजमगढ़ मे भी रहा जहां विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर काबिज रहने वाली सपा तीसरी स्थान पर रही। राजनीति के रणनीतिकार इसमे भी किन्तु-परंतु कर रहे हैं। 27 सीटों पर मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सिंह (बीजेपी), रामपुर-बरेली से कुँवर महराज सिंह (बीजेपी), पीलीभीत-शाहजहापुर से डॉ सुधीर गुप्ता (बीजेपी), सीतापुर से पावन कुमार सिंह (बीजेपी), लखनऊ-उन्नाव से रामचंद्र प्रधान (बीजेपी), रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी), प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह (जनसत्ता दल), सुल्तानपुर से शैलेंद्र प्रताप सिंह (बीजेपी), बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह (बीजेपी), बहराइच से श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी (बीजेपी), गोंडा से अवधेश कुमार सिंह (बीजेपी), फ़ैज़ाबाद से हरिओम पाण्डेय (बीजेपी), बस्त-सिद्धार्थनगर से सुभाषचंद्र उर्फ सुभाष यदुवंश (बीजेपी), आजमगढ़-मऊ से विक्रांत सिंह उर्फ रिशू (निर्दल), गोरखपुर-महराजगंज से डॉ सी पी चंद (बीजेपी), देवरिया-कुशीनगर से डॉ रतन पाल सिंह (बीजेपी), बलिया से रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भैया (बीजेपी), गाजीपुर से विशाल सिंह ‘चंचल’(बीजेपी), जौनपुर से बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’(बीजेपी), वाराणसी एसआर श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह उर्फ पूनम सिंह (निर्दल), इलाहाबाद से डॉ के पी श्रीवास्तव (बीजेपी), झाँसी-जालौन-ललितपुर से श्रीमती रमा निरंजन (बीजेपी), कानपुर-फ़तेहपुर से अविनाश सिंह चौहान (बीजेपी), इटावा-फ़र्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी (बीजेपी), आगरा-फीरोजाबाद से विजय शिवहरे (बीजेपी), मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज (बीजेपी) और  मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से श्रीमती वंदना वर्मा (बीजेपी) विधान परिषद के लिए चुनी गयी। इस तरह अब विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद में भी बीजेपी की सदस्य संख्या बहुमत के आंकड़े से अधिक हो गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *