Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

प्रयागराज में चुनाव पर भी दिखा अतीक का खौफ!

By Shakti Prakash Shrivastva on May 4, 2023
0 436 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

          प्रयागराज और उसके आस-पास के इलाके में माफिया अतीक अहमद या उसके माफिया भाई अशरफ अहमद का कितना खौफ था स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान बखूबी दिखा। गुरुवार को प्रयागराज में निकाय चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों समेत महापौर आदि के जरिए शहरी सरकार के गठन के लिए मतदान हुआ। प्रयागराज शहर के जिस हिस्से में माफिया अतीक का घर या कारोबार था उस इलाके का नजारा देखने लायक था। माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत के लगभग 18 दिन हो गए है। बावजूद इलाके में उसके नाम का खौफ ही कहा जाएगा कि इलाके के मतदान केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार बूथ तक नही दिखे। इसको प्रत्याशियों की अनदेखी तो नही ही माना जाएगा बल्कि इसे माफिया के आतंक का खौफ ही कहा जाएगा।  अतीक के घर वाले इलाके चकिया या कसारी मसारी के कई मतदान केंद्रों पर न तो भारतीय जनता पार्टी का कोई झंडा-बैनर दिखा और न ही मतदान केंद्रों के आसपास भाजपा के टेंट और बस्ते ही दिखे। इन इलाकों में मतदान की गति भी काफी धीमी रही। हालंकी शाम होते-होते उसमें इजाफा हुआ। अतीक अहमद के पैतृक मकान के ठीक सामने स्थित अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किए गए थे। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के साथ ही कई ऐहतियाती व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों की वीडियो कैमरे से निगरानी कराई गई। इसके अलावा हिंदू बाहुल्य इलाके बेनीगंज के पास स्थित एडीसी लॉ कैंपस के आसपास भी भाजपा के बस्ते और टेंट तंबू नहीं दिखे। भले ही यह इलाका मुस्लिम बाहुल्य नहीं है लेकिन अतीक के घर वाले मुहल्ले से सटा होने के कारण इधर भी भाजपा की गतिविधियां न के बराबर रहीं। मतदान केंद्र पर भीड़ भी काफी कम दिखी। कुछ लोग इसे खौफ बता रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर स्थानीय पार्षद प्रत्याशी के कमजोर होने के कारण बस्ते नहीं लगाए जा सके हैं।

इलाके में इस तरह सन्नाटे की स्थिति के बावजूद जो मत देने वाले मतदाता हैं। उनमें से अधिकांश इलाके और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को ध्यान में रख कर मताधिकार का प्रयोग किया है। अतीक अहमद के घर के सामने स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने आए एक मतदाता की मुताबिक यह चुनाव पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों का चुनाव है और उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट डाला है। इसी तरह करेली निवासी एक मतदाता अतीक अहमद के घर के सामने स्थित अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में वोट डाला है। उनका कहना है कि जो होना था वह हुआ, लेकिन उन्होंने वोट सिर्फ और सिर्फ इस मुद्दे पर डाला है। इस बात का भी ध्यान रखा है कि उनके क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *