Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • एंटी जूलियट स्क्वाड की दरकार : यहाँ तो लड़कियां लड़कों को छेड़ती हैं…

एंटी जूलियट स्क्वाड की दरकार : यहाँ तो लड़कियां लड़कों को छेड़ती हैं…

By Shakti Prakash Shrivastva on May 11, 2022
0 543 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

               उत्तर प्रदेश से एक अचंभित करने वाली खबर मिल रही है। प्रदेश में जब पहली बार योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी 2017 में तो एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन खासा चर्चा में था। इसलिए कि सड़क चलते छात्राओं को व महिलाओं को छेड़ने की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए इसका गठन हुआ था। काफी हद तक बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर अंकुश भी लगा। लेकिन हालिया खबर लड़कियो को नही बल्कि लड़कियों द्वारा लड़कों को छेड़ने से जुड़ा हुआ है। सोमवार की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खबर का ताल्लुक औरय्या जिले से है। जिले की तैयापुर जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 7 (अ) के छात्रो ने प्राचार्य को सहपाठी छात्राओं के खिलाफ एक पत्र सौंपा। पत्र में आरोप ये था कि सहपाठी छात्राएँ उन्हे डामर, रसगुल्ला, लल्ला व पागल कह कर चिढ़ाती है। इतना ही नहीं क्लास में तेज-तेज गाना गाना शोर मचाना और डायलाग बोलना जैसी हरकतों से परेशान करती है। बकायदे छात्रों ने ऐसा करने वाली छात्राओं के नाम का भी उल्लेख किया है। इस पत्र के वायरल होने पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएँ मिल रही है। कुछ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से एंटी रोमियो की तर्ज पर एंटी जूलियट स्क्वाड बनाने की मांग की है। इस वायरल खबर पर विद्यालय प्रशासन हरकत में है। छात्रों की एक मांग ये भी है कि छात्राएँ इस कृत्य के लिए माफी भी मांगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता की मुताबिक उन्हें पत्र के वायरल होने के बाद जानकारी मिली। ये मामला दो माह पुराना है। तब छात्रों की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन रितु नंदी, क्लास टीचर बसंत लाल, काउंसलर असद व चांद बीबी ने छात्र छात्राओं की काउंसलिंग कर मामला समाप्त कर दिया था। उस समय न तो उनके पास छात्र आए और न ही स्कूल के स्टाफ ने ही जानकारी दी। मंगलवार को कई स्थानों से फोन आने पर जानकारी मिली तो वार्डन, क्लास टीचर एवं काउंसलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिरकार उन्हें इस घटना से अवगत क्यों नहीं कराया गया। मामले भले सुलझ जाये लेकिन प्रकारान्तर से एक प्रश्न तो जिंदा कर ही गया कि ऐसे हालात में क्यों न एक एंटी जूलियट स्क्वाड…..

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *