Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • शाह ने किया महाराष्ट्र सीएम के नाम का खुलासा !

शाह ने किया महाराष्ट्र सीएम के नाम का खुलासा !

By Shakti Prakash Shrivastva on November 11, 2024
0 441 Views

                                                                           शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

सियासी दल और उनके नेता चुनाव के दौरान हर वो हथकंडे अपनाने में भी नहीं हिचकते जिन्हे मर्यादा के तहत नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन अब सियासत मर्यादाओं के दायरे से कहीं अलग हो चुकी है। अब तो सियासत में सब कुछ जायज मान लिया जाता है। अभी महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में मतदान 20 नवंबर को होना है। बाद में परिणाम आएगा। उसके बाद कही बहुमत वाली पार्टी विधायक दल के नेता के रूप में अपने मुखिया का चयन करेंगी। लेकिन अब ये सब बस लिखने-पढ़ने की चीज होकर रह गई है। व्यवहार में मुख्यमंत्रि वही होता है जिसका चयन पार्टी हाइकमान तय करता है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने रविवार को महाराष्ट्र पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश में सत्तारूढ़ महायुति की सत्ता में वापसी का भरोसा दिया।  उन्होंने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का घोषणापत्र भी जारी किया। इतना ही नहीं उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति का अगला सीएम कौन होगा, इसका भी खुलासा किया। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला गठबंधन सहयोगी चुनाव संपन्न होने के बाद ही लेंगे। फिलहाल एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद तीनों गठबंधन सहयोगी मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे।

अमित शाह ने शिवसेना और राक्रापा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाना गलत है। दोनों ही पार्टियां वाजिब नेताओं की बजाय परिवार के सदस्यों को आगे करने के चलते टूटी है। न कि बीजेपी की वजह से। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिवसेना और राकांपा के टूट की वजह साफ है। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की तुलना में अपने बेटे को प्राथमिकता दी, जबकि शरद पवार ने अजीत पवार की तुलना में अपनी बेटी को प्राथमिकता दी। लिहाजा दलों में अरसे से नेतृत्व की आस लगाए बैठे नेताओं में निराशा हुई और उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी। इस तरह उनकी पार्टी टूट गई।

चुनाव में बीजेपी नीत महायुती को कांग्रेस नीत आइएनडीआईए गठबंधन कड़ी टक्कर दे रही है। महायुति में बीजेपी के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा गुट शामिल हैं। अमित शाह ने कहा कि गठबंधन के सभी तीन सहयोगियों ने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं और चुनाव के बाद मंत्रियों की एक समिति स्थापित की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनावी वादे पूरे हों। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी परिवार-आधारित राजनीति के खिलाफ है।

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोप पर भी शाह जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा आरक्षण को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा, यह मोदी सरकार है जिसने ओबीसी को आरक्षण दिया। वास्तव में, हम आरक्षण को मजबूत करते हैं। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कथित तौर पर उनके द्वारा लिखी गई किताब में खाली पन्ने होने के बाद संविधान के साथ गांधी की कोशिश का ‘पर्दाफाश’ हो गया है। शाह ने कहा, वह अब मजाक का पात्र बन गए हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *