Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • UP में प्रशासनिक फेरबदल : 14 आईएएस और 14 आईपीएस बदले, स्पष्ट दिखी शासन की मंशा

UP में प्रशासनिक फेरबदल : 14 आईएएस और 14 आईपीएस बदले, स्पष्ट दिखी शासन की मंशा

By Shakti Prakash Shrivastva on April 15, 2022
0 583 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

           उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दुबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद लगने लगी थी। विधानसभा की चुनाव आचार संहिता के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए आचार संहिता समाप्ति का इंतजार हो रहा था। जैसे ही आचार संहिता हटा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल कर डाला। इसमें गुरुवार की देर रात 14 आईएएस और 14 आईपीएस का तबादला हुआ। इस फेरबदल मे 6 जिलों के जिलाधिकारी और 10 जिलों के पुलिस कप्तान हटाये गए। इनमें मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी की मुताबिक मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों के डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले की कमान सौंप दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।  नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन जिलाधिकारी कानपुर देहात होंगी। जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। इसी तरह 14 आई पी एस अधिकारियों के भी तबादले किये गए हैं। विनीत जायसवाल को एसपी हाथरस से एसपी अमरोहा, श्रीमती पूनम को एसपी अमरोहा से प्रतीक्षारत रखा गया है। हेमंत कुटियाल को एसपी बलरामपुर से एसएसपी मुरादाबाद, बबलू कुमार को एसएसपी मुरादाबाद से प्रतीक्षारत, राजेश कुमार सक्सेना को सेनानायक, 8 वी वाहिनी पी ए सी बरेली से एसपी बलरामपुर, अंकित मित्तल को एसपी रामपुर से सेनानायक, 8 वी वाहिनी पी ए सी बरेली, अशोक कुमार-4 को एसपी सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय से एसपी रामपुर, कौस्तुभ को एसपी संतकबीर नगर से एसपी महराजगंज, सोनम कुमार को ए एसपी नगर गोरखपुर से एसपी संतकबीर नगर, प्रदीप गुप्ता एसपी महराजगंज से सेनानायक 37 वी वाहिनी पी ए सी कानपुर देहात, विकास कुमार वैद्य को सेनानायक 37 वी वाहिनी पी ए सी कानपुर देहात से एसपी हाथरस, अतुल शर्मा-2 को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर से एसपी चित्रकूट, धवल जायसवाल एसपी चित्रकूट से एसपी कुशीनगर और शचीन्द्र पटेल को एसपी कुशीनगर से प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कुछ और अधिकारियों का तबादला होगा। ऐसा कर के सरकार जल्द से जल्द क्षमता के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती कर शासन अपने नीतियों को जमीन पर उतारने का प्रयास करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *