Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बयानों को लेकर फिर चर्चा में वरुण गांधी!

By Shakti Prakash Shrivastva on April 20, 2023
0 526 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

          अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी इन दिनों फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। इस बार उनका जो बयान सियासी गलियारों में टीआरपी जुटा रहा है। उस वीडियो में वो कह रहे हैं कि जो कभी हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों में चल रहे हैं। आधा शहर घेर रखा है।  वीडियो के बारे में बताने वाले बता रहे है कि ये सांसद के दो दिवसीय पीलीभीत दौरे के दौरान ललौरीखेड़ा ब्लॉक में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का है। इसमें वरुण गांधी सवालिया अंदाज में कहते हैं कि क्या हमारा कोई घर है पीलीभीत में, हमने कोई कॉलोनी काटी, कोई बड़ा मकान या बगीचा है हमारा। हम एक कमरे में रहते हैं, एक सेठ के मकान में। आज 35 साल हो गए और कोई होता तो अब तक बड़ा महल, बगीचा बना लेता। संबन्धित लोगों के बारे में जिक्र करते हुए वरुण कहते है कि वे लोग पहले हमेशा हमसे कहते थे अरे भैय्या, हमको एक बार मौका दे दो। हमारे सामने बोलने की औकात नहीं रखते थे। आज आधा शहर घेर लिया है इन लोगों ने। सांसद के इस बयान के राजनीतिक लोग अपने तरीके से मायने निकाल रहे हैं। अपने बारे में बीजेपी सांसद ने कहा कि वह उन नेताओं की तरह नहीं है, जो चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं और बाद में मुड़कर नहीं देखते। मैं हिंदू हूं, लेकिन उन नेताओं जैसा नहीं जो वोट के लिए टोपी लगाकर दूसरे धर्मस्थल पर जाए, लेकिन आज जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, यह देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी की बात नहीं कर रहा। अतीक अहमद की बात नहीं कर रहा। आम इंसान की बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारा देश तब मजबूत होगा। जब सबको समान अधिकार मिलेंगे। जब सबको नौकरी मिलेगी। ऐसे भी नेता हैं, जिनकी कथनी करनी में फर्क वरुण गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति सच्चाई, ईमानदारी और देशभक्ति पर आधारित है। वह देश को खुशहाल और मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जबकि ऐसे नेता भी मौजूद हैं, जिनकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *