Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • विधानसभा में पाकिस्तानी-पाकिस्तानी की गूंज !

विधानसभा में पाकिस्तानी-पाकिस्तानी की गूंज !

By Shakti Prakash Shrivastva on March 11, 2025
0 355 Views

                                                                                         शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

पाकिस्तान हमारा एक पड़ोसी देश, दुश्मन देश या ये कह लें कि प्रतिद्वंदी देश है। लेकिन आज यह एक ऐसा शब्द बन गया है जिससे विरोध की बू आती है। सियासत का हथियार बन गया है। आए दिन इस शब्द को लेकर देश के किसी न किसी हिस्से में विरोध की खबरें मिलती रहती हैं। अभी साल भर भी नहीं बीता होगा जब राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान किसी चुनावी सभा में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगे थे। उस समय इस नारे को लेकर राजस्थान की सियासत में उबाल आ गया था। नारें पर सियासी पार्टियां हमलावर हो गई थीं। जमकर प्रदर्शन भी हुए थे। पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने बचाव में आगे आ कहा था कि देश की संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि पाकिस्तान जिन्दाबाद नहीं कह सकते। लेकिन ये तो साल भर पुरानी बात है। हालिया राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में भी पाकिस्तानी-पाकिस्तानी की गूंज सुनाई दी। इस बार मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा था। सत्ताधारी बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने विधानसभा में पाकिस्तानी-पाकिस्तानी का नारा लगाया। श्री शर्मा जयपुर शहर की सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। नारे लगते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभाध्यक्ष और नेता सदन मुख्यमंत्री से नारा लगाने वाले विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी को बेहूदा और स्तरहीन बताया। चूंकि बीजेपी विधायक ने यह टिप्पणी कांग्रेस विधायक रफीक खान पर की थी। ऐसा मानते हुए नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बीजेपी नेताओं में बयानबाजी का स्तर दिनों दिन गिराने की होड़ लग गई है। इन्हें विधानसभा में बोलने और सड़क पर दिए जाने वाले भाषणों में कोई अंतर नहीं लगता है। उन्होंने रफीक खान के बारे में बताते हुए कहा कि ये भूल जाते हैं कि रफीक खान उस शेखावाटी की भूमि से आते हैं जहां सभी धर्मों के लोग सेना में जाकर इस देश के लिए फक्र से अपनी जान देते हैं। नेता प्रतिपक्ष जूली ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और सदन के नेता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वे इस मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ऐसी टिप्पणियां असहनीय और निंदनीय हैं। जूली ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ऐसे बयानों में उनकी सहमति है।

यह मामला तब हुआ जब विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस चल रही थी। बहस के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान ने शहरी विकास मंत्रालय के कार्यों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस सरकारों की तुलना की। खान ने कहा कि कांग्रेस राज में बहुत काम हुए जबकि बीजेपी राज में पिछले सवा साल में कोई भी बड़ा काम हुआ हो तो बता दीजिए। इस मुद्दे पर सत्ताधारी बीजेपी और काँग्रेस आमने-सामने आ गए। दोनों में तीखी बहस हुई। इसी बीच बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने खड़े होकर पाकिस्तानी-पाकिस्तानी कहना शुरू कर दिया।

अब इस मामले में गेंद विधानसभाध्यक्ष के पाले में है। उन्हे इस पर निर्णय करना है। लेकिन यह सच है कि देश में पाकिस्तान शब्द वाकई विरोध का पर्यायवाची बनता जा रहा है। जो उचित नहीं प्रतीत होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *