Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार : अधिकारियों के बच्चे सरकारी में पढ़ रहे हैं या कहीं और, शासन ने IAS-IPS से पूछा

बिहार : अधिकारियों के बच्चे सरकारी में पढ़ रहे हैं या कहीं और, शासन ने IAS-IPS से पूछा

By Shakti Prakash Shrivastva on July 28, 2021
0 779 Views

पटना, (संवाददाता)। यह सच्चाई सभी जानते हैं कि राज्य सरकार के अधिकतर या ये कहें सौ फीसद अधिकारियों के बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ाई करते हैं। लेकिन सरकार अब यह जानना चाहती है कि उसके कितने अधिकारियों के बच्चे राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। इस बाबत सरकार ने आदेश जारी करते हुए IAS-IPS अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। इतना ही नहीं बकायदे राज्य के सभी जिलाधिकारियों को इससे संबन्धित आदेश पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

बिहार सरकार के इस नए फरमान के तहत सरकारी अधिकारियों को यह बताना होगा कि उनके बच्चे कहाँ पढ़ रहे है, सरकारी स्कूल में या निजी स्कूल में। जानकारी भी उन्हें शासन को लिखित रूप से उपलब्ध कराना है। अधिकारियों से पूछे गए इस जवाब के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव शिक्षा संजय कुमार की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा चुका है। यह पत्र जिलो के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित है। सूत्रो की मुताबिक यह जानकारी पटना हाईकोर्ट के एक आदेश के अनुक्रम में तलब की जा रही है। चूंकि लगभग सभी स्तरीय अधिकारियों के बच्चे निजी विद्यालयों में ही पढ़ते है न कि सरकारी विद्यालयों में। ऐसे में राज्य के उच्च अधिकारियों मे अजीब सी अफरा-तफरी की स्थिति देखी जा रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *