Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी निकाय चुनाव : कब्जे के लिए अखिलेश ने चला नया दांव

यूपी निकाय चुनाव : कब्जे के लिए अखिलेश ने चला नया दांव

By Shakti Prakash Shrivastva on December 7, 2022
0 613 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी पूरे जोशोखरोश से प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय या ये कह लें शहरी सरकार के चुनाव के लिए तैयारी में जुट गयी है। पिछले कुछ अरसे से पार्टी से नाराज चल रहे दिग्गज नेता शिवपाल सिह यादव के घर वापसी से उपजे उत्साह की वजह से पार्टी ने इस बार शहरी सरकार पर कब्जे को लेकर एक अलग रणनीति बनाई है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के गैरमौजूदगी में पार्टी के सर्वेसर्वा पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने न केवल इस बार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में मौका दिये जाने के प्रति भी काफी गंभीर है।

मौजूदा विपरीत राजनीतिक परिवेश को देखते हुए अखिलेश ने पार्टी का मुख्य एजेंडा ये बनाया है कि हर हाल में अपने वोट बैंक को सहेजा जाये। इस क्रम में पार्टी हाइकमान विधानसभा चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार रहे कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में मौका देने जा रही है। ग्रामीण स्तर पर पहचान रखने वाली पार्टी ने इस चुनाव के जरिये शहरी मतदाताओं के बीच भी अपनी मजबूत उपस्थिति कर लेना चाहती है। निकाय चुनाव में निर्धारित आरक्षण के लिहाज से पार्टी उस वर्ग विशेष के उम्मीदवारों को मौका देने का भी मन बना चुकी है। घोषित आरक्षण सूची की मुताबिक इस बार प्रदेश की 17 नगर निगमों में आठ अनारक्षित हैं। इनमें महिलाओँ के तीन, पिछड़ा वर्ग के लिए दो, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक-एक सीटें है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद की 200 सीटों में से 79 अनारक्षित हैं जिनमें 40 सीटें महिलाओं के लिए हैं। इसी तरह नगर पंचायत की 545 सीटों में 217 अनारक्षित हैं और 107 सीटें महिलाओँ की हैं। ऐसे में पार्टी ने महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर उस क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रही महिला कार्यकर्ताओं को तवज्जो देकर महिला हितैषी होने का एक अलग संदेश देना भी चाहती है।

पार्टी इस बार दूसरे दलों से आए मजबूत जनाधार वाले नेताओं को भी आगे करना चाहती है। इस बाबत उसका तर्क है कि ऐसा करने से उस नेता के अपने जातीय व अन्य समीकरणों के साथ-साथ उसे अपने साथ जोड़ने में पार्टी को मदद मिलेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मुताबिक इस चुनाव में पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इस बार हर हाल में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। इस चुनाव के जरिए आगामी चुनावों के लिए आवश्यक समीकरणों को साधने पर भी पार्टी का विशेष ध्यान है। पार्टी के सक्रिय विधायकों को प्रभारी बनाकर क्षेत्र में जाने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही उन्हे अविलंब नगर निकाय कमेटियाँ बनाकर उनकी बैठक में उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया है। इस चुनाव के नतीजे ही बताएँगे कि अखिलेश का यह दांव उनके व पार्टी के लिए कितना सार्थक रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *