Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

इस्तीफा नही देंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप!

By Shakti Prakash Shrivastva on March 29, 2025
0 462 Views

                                                                                 शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

किसी न किसी मामले के चलते बिहार के चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजातरीन मामला बिहार के सारण जिला का है। जहां एक खबर के चलते मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल पर पुलिस द्वारा एफआईआर किये जाने की खबर कुछ मीडिया मंचों पर आई। खबर आने के बाद मनीष इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने बीजेपी पार्टी छोड़ने की मंशा तक जता दी। उन्होने यहाँ तक कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद वो स्वयं को पुलिस के हवाले कर देंगे। लेकिन कुछ ही घंटे बाद इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। लगभग एक दिन पहले तक ऐसी घोषणा करने वाले मनीष ने स्वयं आगे आकर एक नयी जानकारी साझा की है जिसमें उन्होने कहा है कि सारण पुलिस ने उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही की है। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की खबर चलाने वाले चैनलों से उन्होंने अनुरोध किया है कि उनसे जुड़ी यह भ्रम फैलाने वाली खबर रोक दें। चूंकि पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है लिहाज मनीष के पार्टी से इस्तीफे की नौबत ही नहीं आई।

मनीष कश्यप बिहार के एक चर्चित यूट्यूबर है। अपने क्रियाकलापों के चलते अक्सर मनीष मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। एक विवाद के चलते उन्हे 2023 में सारण पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा था। उस दौरान तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने का इनके ऊपर आरोप लगा था। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जब बेतिया पुलिस ने 18 मार्च 2023 को केस में मनीष के घर की कुर्की जब्ती शुरू ही की तब जाकर मनीष ने स्थानीय थाने में सरेंडर किया था। इस मामले में मनीष कश्यप के साथ पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पटना से गई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने उन्हें अपने केस में रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की और फिर  जेल भेज दिया था।

छूटने के बाद लोकसभा चुनाव के दौरान मनीष ने अपनी माँ की मंशा के अनुरूप बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। बाद में दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उन्होने जमकर पार्टी के लिए प्रचार किया। इसमें दिल्ली के भोजपुरिया सांसद मनोज तिवारी के लिए भी चुनाव में उन्होने प्रचार किया था। इस दौरान उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उन्होने दिल्ली और झारखंड विधानसभा चुनाव में जमकर बीजेपी के लिए प्रचार किया। इस दौरान उनकी मुलाक़ात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी हुई थी।

ऐसे में जब उनके यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना में महिलाओं की पिटाई की खबर चलाये जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने की खबर आई तो उन्होने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया। लेकिन वो नौबत ही नहीं आई। खबर झूठी निकालने पर उन्होने गलत खबर चलाने वाले यूट्यूब चैनलों से खबर रोकने का अनुरोध किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *