Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

ज्योतिषीय नजर में युद्ध का योग !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 11, 2025
0 364 Views

                                                                                  शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। 8 मई की रात जिस तरह की हरकत पाकिस्तानी सेना ने किया है उससे लग रहा है कि पाकिस्तान  युद्ध को आमंत्रित कर रहा है। क्योंकि दोनों ही देशों में हालात बेहद तनावपूर्ण कमोबेश युद्ध जैसे बन गए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान कुछ ऐसे संयोग भी बन रहे है जो अमूमन युद्ध के समय बनते है। ज्योतिष की मुताबिक ग्रहों के लिहाज से मौजूदा स्थितियाँ आशुभकारक है। 1965 और 1971 के युद्ध के समय भी ऐसी ही ग्रह दशा थी।

ज्योतिषीय गणना से इतर अगर मौजूदा स्थितियों का सिलसिलेवार आकलन करें तो पाएंगे कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम जिले के बैसरन इलाके में आतंकवादियों ने दिन दोपहरी लगभग दो दर्जन से अधिक पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तइबा समर्थित गुट टीआरएफ ने ली है। इससे प्रमाणित हो गया कि अन्य आतंकी वारदातों की तरह इस घटना के भी तार पाकिस्तान से ही जुड़े हुए हैं। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने स्तर पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित करना, राजनयिकों को वापस बुलाना, आयात-निर्यात पर प्रतिबंध जैसे  कई प्रतिबंध लगाए। 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से भारत की सेना ने एक एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के पाँच और पाक अधिकृत कश्मीर के चार ऐसे स्थानों को तबाह कर दिया जहां से आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने का काम किया जाता था। इसके बाद अभी अड़तालीस घंटे भी नहीं बीते होंगे कि पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में ड्रोन, मिसाइल जैसे युद्ध उपकरणों से हमला कर दिया। यह अलग बात है कि एलर्ट मूड में चल रही सेना ने जबाबी कार्रवाई में न केवल उनके मिसाइल आदि को एस-400 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही उडा दिया बल्कि दर्जनों द्रोन समेत एफ-16 और एफ जे-17 विमानों को मार गिराया। इसके बाद दोनों ही देशों में तनाव अपने चरम पर आ गया है। अघोषित युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

इस संदर्भ में अगर ज्योतिषीय काल गणना पर यकीन करें तो वर्तमान में ग्रहों की जो स्थिति बनी है वह भी शुभ नहीं है।  ग्रहों की स्थिति 1965 और 1971 की तरह है। जब युद्ध हुए थे। इस महीने मई में गुरु और राहु का नवम पंचम योग बन रहा है, जिसे अशुभ माना जाता है।

ग्रहों की वर्तमान स्थिति में 14 मई को गुरु अतिचारी होकर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 12 साल बाद गुरु अतिचारी चाल से चलते हुए मिथुन राशि में पहुंचेंगे। इससे पहले वर्ष 1965 और 1971 में जब भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था तो उस समय भी गुरु अतिचारी थे। साथ ही 18 मई को राहु गोचर करते हुए कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे। ऐसे में गुरु और राहु का नवम पंचम योग बनेगा। गुरु और राहु का नवम पंचम योग ज्योतीष दृष्टि से शुभ नहीं माना गया है। 18 मई तक शनि और राहु का पिशाच योग भी बना हुआ है दरअसल, शनि और राहु इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
पिशाच योग भी ज्योतिष के अनुसार, अशुभ योग में से एक है। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि ग्रहों के इस स्थिति का असर देश और दुनिया पर युद्ध के रूप में भी दिखाई दे सकता है।

दूसरी ओर कूर्म चक्र के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत की प्रभाव राशि मकर है जो की इस समय नीच राशि में गोचर कर रहे कर्क के मंगल की सातवीं दृष्टि से पीड़ित है इस लिए अगले कुछ दिनों तक युद्ध के हालत भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बने रहने के ज्योतिषीय संकेत हैं। 7 जून तक मंगल कर्क राशि में हैं इसलिए 7 जून तक का समय बेहद संवेदनशील है। कुछ ज्योतिषशास्त्री 2025 से 2028 तक का समय ज्योतिष के लिहाज से बेहद खराब मान रहे हैं। इस दौरान भीषण युद्ध की संभावना बन रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *