Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

एक्जिट पोल में तो बीजेपी की बल्ले-बल्ले

By Shakti Prakash Shrivastva on November 20, 2024
0 410 Views

                                                                                      शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश की खाली पड़ी दस विधानसभा सीटों में से नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आज यानि बुधवार को मतदान सम्पन्न हो गया। इस चुनाव का परिणाम तो 23 नवंबर को आएगा लेकिन एक्जिट पोल में आए नतीजों पर यकीन करें तो बीजेपी की बल्ले-बल्ले होते दिख रही है। हालांकि जी न्यूज के एक्जिट  पोल ने परिणाम को पूर्व की भांति दिखाया है जिसमें नौ में बीजेपी गठबंधन और 4 में सपा गठबंधन जीत रही है। जबकि चुनाव से पूर्व भी इन सीटों पर स्थितियाँ ऐसी ही थीं। लेकिन इसके अलावा मैट्रीज, टाइम्स नाऊ जैसे अधिकतर चैनल सपा गठबंधन की तुलना में बीजेपी गठबंधन की बढ़त दर्शा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सियासी हालात लोकसभा चुनाव परिणाम कुछ इस तरह के हो गए है जिसकी वजह से यह उपचुनाव बीजेपी और सपा दोनों ही मुख्य सियासी दलों के लिए खास अहम हो गया था। ऐसे में दोनों ही दलों ने इस उपचुनाव को लोकसभा-विधानसभा चुनाव की माफिक बना दिया। ग्राउंड जीरो से लेकर सोशल मीडिया तक पर इन दोनों पार्टियों ने वार-पलटवार कुछ ऐसा किया जिससे यह उपचुनाव मुख्य चुनाव का एहसास करा दिया। जहा तह चुनाव परिणाम की बात है तो इस चुनाव के अंतिम नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। लेकिन मुख्य नतीजों के आने से पहले आए आज के आभासी चुनाव नतीजों ने बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों की झोलियाँ खुशियों से लबरेज कर दिया। यह देखना दिलचस्प होगा कि वास्तविक परिणाम इस एक्जिट पोल के इर्द-गिर्द ही रहता है या लोकसभा नतीजों की भांति एक बार फिर एक्जिट पोल के नतीजों को कटघरे में खड़ा कर देता है। क्योंकि इस साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल  के नतीजों में बीजेपी को खासा बढ़त बढ़ाते हुए दिखाया गया था लेकिन वास्तविक परिणाम इससे काफी अलग था। अगर इन चुनावों के नतीजे भी अगर ऐसा ही रहता है तो एक बार फिर एक्जिट पोल  के भविष्य पर उँगलियाँ उठाने लगेंगी।

बहरहाल मैट्रीज के एक्जिट पोल ने बीजेपी को सर्वाधिक फायदा होते दिखलाया है। इसकी मुताबिक बीजेपी और उनके सहयोगियों को नौ में से सात सीटों पर बीजेपी का कमाल  खिलते दिख रही है। सपा और उनके सहयोगियों को मात्र दो सीटों पर ही संतोष करने की स्थिति दिख रही है। टाइम्स नाऊ और जेवीसी की एक्जिट पोल नतीजे बीजेपी गठबंधन को जहां 6 दिखा रहा है वही सपा गठबंधन को तीन  सीटे बरकरार रखने में भी खासा मशक्कत कराते दिख रहा है। इस तरह एक्जिट पोल ने यह साबित कर दिया है कि यदि उसके नतीजे सही साबित हुए तो प्रदेशवासियों सहित बीजेपी आलाकमान तक को यह मानना पड़ेगा कि योगी है तो मुमकिन है। इतना ही नहीं पार्टी यह भी मानने को विवश हो जाएगी कि लोकसभा चुनाव परिणाम में प्रदेश के मुखिया का रोल नहीं था। क्योंकि इस बार जब उन्हे अवसर दिया गया तो उन्होंने उसे प्रूफ कर दिया। जबकि लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में  कुछ एक सीटों को छोड़ अधिकांश पर ऊनसे कोई मशविरा नहीं किया गया। नतीजा सबके सामने आ गया। लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को अपेक्षा से कम सीटे मिली ।

उत्तर प्रदेश में कुछ विधानसभा सीटों के विधायकों के लोकसभा चुनाव में विजेता बनते ही उनकी सीटे रिक्त हो गईं। अब उन्ही सीटों के लिए आज यानि बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन 9 सीटों में से सपा के पास 4 और बीजेपी व सहयोगी के पास 5 सीट थी।  सपा के पास करहल, कटेहरी, सीसामऊ, कुंदरकी सीट थी जबकि मीरापुर सीट रालोद के पास थी जो कि सपा गठबंधन में शामिल थी लेकिन इस बार NDA में है।  वहीं बीजेपी के पास फूलपुर, खैर, गाजियाबाद और मझवां, सीट थी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *