Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

NMC का ऐलान : MBBS पास डाक्टर अपने नाम के आगे लिखेंगे ‘मेडिकल डाक्टर’

By Shakti Prakash Shrivastva on May 25, 2022
0 615 Views

पूर्वाञ्चलनामा डेस्क

किसी के नाम के आगे डाक्टर लिखा देख ये समझना मुश्किल होता था कि ये एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा के रजिस्टर्ड डॉक्टर्स हैं या पीएचडी वाले डाक्टर। लेकिन सोमवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)  ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मेडिकल डाक्टरों की पहचान अलग से कैसे होगी। इस आदेश की मुताबिक एमबीबीएस डिग्रीधारी या एलोपैथी के रजिस्टर्ड डॉक्टर्स आने वाले समय में अपने नाम के आगे मेडिकल डाक्टर लिख सकेंगे। अभी तक एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा के रजिस्टर्ड डॉक्टर्स तो अपने नाम के आगे डाक्टर लिखते ही है जो पीएचडी कर लेते हैं वो भी अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखते हैं। इसके अलावा वे लोग भी जिन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी जाती है अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखते हैं। ऐसे यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन मेडिकल डॉक्टर है और कौन नहीं है। नेशनल मेडिकल कमीशन के इस नए आदेश के अनुपालन के बाद मेडिकल डाक्टरों की पहचान आसानी से हो जाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन की तरफ से सोमवार को इस संबंध में जारी किए गए मसौदे के मुताबिक  अगर कोई डॉक्टर विदेश से पढक़र आया है तो उसी डिग्री के नाम के साथ उसका उल्लेख किया जाएगा जिसे नेशनल मेडिकल कमीशन ने भारतीय डिग्री या डिप्लोमा के समकक्ष मंजूरी दी होगी। इस तरह से अब कोई भी एलोपैथी डॉक्टर किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञता के होने का दावा तभी कर सकेगा, जब उस विषय में उसने अलग से कोई कोर्स किया हो। केवल अनुभव के आधार पर डॉक्टर विशेषज्ञता का दावा नहीं कर सकते हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *