Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

रिश्ते की चोट ने चिराग को मिलवाया बाहुबली के ‘चिराग’ से

By Shakti Prakash Shrivastva on July 29, 2021
0 709 Views

पटना, (संवाददाता)। यह सच है कि समय बलवान होता है। समय ठीक होने पर इंसान जहां फर्श से अर्श पर पहुँच जाता है वहीं समय खराब होने पर अर्श से फर्श तक पहुँचने में उसे वक्त नहीं लगता। कुछ इसी तरह की स्थिति आजकल लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मुखिया चिराग पासवान की हो गयी है। खासकर पिता राम विलास पासवान की मौत के बाद से। आज स्थिति ये है कि चाचा पारस पासवान ने पूरी की पूरी पार्टी ही हाईजैक कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मामले में चिराग की कोई मदद नहीं की बल्कि चिराग के विरोध के बावजूद चाचा पारस को मंत्रिमंडल में जगह भी दे दी। अदालत से भी चिराग को कोई राहत नहीं मिली। अब चिराग की स्थिति ये है कि वो अपनी वजूद बचाने के लिए और पार्टी की बची-खुची मजबूती को और बेहतर करने के लिए प्रदेश के प्रभावशाली नेताओं से सम्पर्क साध रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पटना में सीवान के पूर्व सांसद व दिवंगत राजद नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां ओसामा से मिले बात की और उनकी मां हिना शहाब का हालचाल पूछा। उनकी बीमारी के बारे में जाना। हिना शहाब पिछले कई दिनों से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। यह पहला मौका है जब इन दोनों की मुलाकात हुई। मौके पर ओसामा से चिराग ने कहा कि वो हर वक्त उनके साथ खड़े हैं। भरोसा दिलाया कि वो हर तरह से हमेशा मदद के लिए तैयार खड़ें हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *