Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • पार्टी को राष्ट्रीय फलक देने को बेताब हैं अखिलेश!

पार्टी को राष्ट्रीय फलक देने को बेताब हैं अखिलेश!

By Shakti Prakash Shrivastva on September 29, 2023
0 578 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                     उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार के मुखिया रह चुके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हालिया घोसी उपचुनाव में हुई पार्टी की जीत से खासे उत्साहित हैं। उनके उत्साह का आलम ये है कि अब वो प्रदेश से बाहर सपा का विस्तार करने का पूरी तरह से मन बना चुके हैं। बीते दिनों दक्षिण भारतीय प्रदेशों में किया गया उनका दौरा भी इसी संदर्भ में हुआ था। ऐसे में जब अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाला है और उसके पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना सरीखे राज्यों में विधानसभा चुनाव है। सपा सुप्रीमो ने कमर कस लिया है कि क्यों न इन विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों को उतार कर अपनी और अपनी पार्टी की क्षमता का आकलन किया जाए। इसी क्रम में अखिलेश इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके लिए अखिलेश विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की भी मदद ले रहे हैं। इस दौरान जितने भी जनसभाएं या प्रचार कार्यक्रम उनके हो रहे हैं उन सभी में उनकी तरफ से ऐसी लोकलुभावने प्रयास किये जा रहे हैं जिससे पार्टी को अपेक्षानुकूल जनसमर्थन मिल सके।

इस क्रम में सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में आयोजित एक जनसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। ऐसा कर अखिलेश ने अन्य सियासी दलों की तुलना में बढ़त लेने की कोशिश की है। क्योंकि उन्हे यह मालूम है कि संसद के बीते विशेष सत्र में जो नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित हुआ है। उससे महिलाओं को पार्टी के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इन दिनों महिलाओं और उनके आरक्षण से जुड़े मुद्दे अहम हैं। इस बाबत उन्होने कांग्रेस को साधुवाद देते हुए कहा कि जातीय जनगणना के मुद्देपर कांग्रेस द्वारादिए गए समर्थन से आने वाले दिनों में बड़े सियासी बदलाव की पूरी संभावना है। इससे सियासत में एक अलग किस्म का समीकरण बनेगा। इस बाबत उन्होने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सपा को मौका मिला तो मध्य प्रदेश में बहनों को प्रतिमाह 6 हजार रुपये, गांव में सोलर पैनल लगाकर गरीब-आदिवासियों को फ्री बिजली और मुफ्त आवास भी देंगे। बीते बुधवार कोसपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करते हुए बर्बाद कर दिया है। इस विधानसभा चुनाव की गूंज केवल मध्य प्रदेश ही नहीं हैबल्कि आगामी लोकसभा चुनाव तक में गूँजेगी।

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया थालेकिन ये दोगुनी करने की बजाय उन्हे छलने का काम किया है। बीजेपी की सरकार ने न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी और न ही मध्य प्रदेश के। उन्होने महिलाओं के मुद्दे पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट क्यों नहीं दे रही है बीजेपी। इसी से प्रमाणित होता है कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। अखिलेश ने अपनी पार्टी को वसूलों वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। पुरानी याद ताजा करते हुए उन्होने कहा कि तमाम विरोध के बाद भी नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी जैसी कुख्यात को टिकट दिया और लोकसभा पहुंचाया था।प्रचार में इस तरह से इतिहास-भूगोल को समझाने के पीछे अखिलेश की सियासी मंशा बिल्कुल साफ है। वो चाहते है कि किसी भी कीमत पर पार्टी की कुछ सीटें मध्य प्रदेश में मिल जाएँ। इसके बाद अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ऐसे ही प्रयास करेगी कि वहाँ भी कुछ सफलता मिल जाए और राष्ट्रीय पार्टी बनने के रास्ते में उनकी पार्टी कुछ और आगे बढ़ जाए।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *