Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • बिहार: नीतीश व उपेंद्र कुशवाहा फिर होंगे साथ,15 मार्च तक हो सकता है RLSP का JDU में विलय

बिहार: नीतीश व उपेंद्र कुशवाहा फिर होंगे साथ,15 मार्च तक हो सकता है RLSP का JDU में विलय

By Shakti Prakash Shrivastva on March 8, 2021
0 249 Views

 

पटना-बिहार की सियासत में राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के जनता दल यूनाइटेड (JDU) में विलय की बात कुछ और आगे बढ़ी है। सूत्रों के अनुसार अंतिम दौर की बातचीत के बाद आरएलएसपी सुप्रीमाे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की अंतिम स्‍वीकृति मिलते ही पार्टी का जेडीयू में विलय हो सकता है। बताया जा रहा है अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह विलय 10 दिनों में हो सकता है। बहुत संभव है कि यह 15 मार्च तक हो जाए। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा करीब दो साल बाद फिर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा की बातों से इसके संकेत मिले हैं। इस मामले में राजनीति भी गरमाती दिख रही है।

कुशवाहा जल्द आएंगे नीतीश के साथ !

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) में कमजोर होने के बाद जेडीयू अपना आधार मजबूत करने की कवायद में जुटा है। इसके तहत उसकी नजर कुशवाहा समाज (Kushwaha Community) पर है। इसे देखते हुए जेडीयू में प्रदेश अध्‍यक्ष का पद इस समुदाय से आने वाले उमेश कुशवाहा को दिया गया है। बिहार में कुशवाहा समाज के बड़े नेता आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू में आने के बाद पार्टी में यह समीकरण और मजबूत हो जाएगा, यह तय है। उधर, गत लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के वक्‍त एनडीए छोड़ महागठबंधन (Mahagathbandhan) के साथ गए उपेंद्र कुशवाहा कालक्रम में महागठबंधन (Grand Alliance) से भी अलग हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में भी उन्‍हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद उन्‍हें भी राजनीतिक जमीन की तलाश है।आरएलएसपी व जेडीयू के सूत्र बताते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बशिष्ठ नारायण सिंह से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। आरएलएसपी में होली (Holi) से पहले नई पारी के संकेत भी दे दिए गए हैं। हालांकि, अब माना जा रहा है कि यह विलय 15 मार्च तक हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *