Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बीजेपी का विटामिन ‘A’

By Shakti Prakash Shrivastva on February 12, 2023
0 511 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

स्वास्थ्य के संदर्भ में अगर बात करें तो मानव शरीर के लिए विटामिन्स का अहम रोल है। खासकर विटामिन ए की बात करें तो ये मानव शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि चिकित्सा विज्ञान मानता है कि इसकी कमी से आँखों सहित आंतों, लीवर, हड्डियों आदि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती हैं। लेकिन यहाँ हम बात करने जा रहे हैं बीजेपी के विटामिन ए की। अब आप सोच रहे होंगे कि शरीर के लिए तो समझ में आता है कि विटामिन का महत्व है लेकिन अब राजनीतिक पार्टी बीजेपी का इससे क्या संबंध। हम बताते है इसका संबंध। आप जानते ही है कि राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहां सब कुछ संभव है। इसका कोई हार्ड-फास्ट निर्धारित मापदंड नही है कि इसका अनुपालन होगा ही होगा। तो आप जान लें यहाँ बीजेपी के संदर्भ में विटामिन ए का जिक्र पौष्टिक तत्व रूप में न होकर एक राजनीतिक व्यंग्य के रूप में किया गया है। यह व्यंग्य किया है समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने। अखिलेश ने देश के इन दिनों सबसे चर्चित उद्योगपति गौतम अडाणी को बीजेपी का विटामिन ए बताया। गाजीपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करते वक्त मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने अडाणी को बीजेपी का विटामिन ए बताते हुए कहा कि विटामिन ए एक ऐसा विटामिन होता है जिसका अधिक होना भी नुकसानदेह है और कम होना भी नुकसानदेह है। उन्होने कहा कि उद्योग और उद्योगपति दोनों ही बढ़े किसी भी उद्योगपति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। ऐसा नही करना चाहिए कि एक उद्योगपति बढ़े और दूसरा न बढ़े। हर एक के साथ सरकार की बराबर की दृष्टि होनी चाहिए। उन्होने कहा कि भेदभाव पूर्ण रवैया अख़्तियार करने का नतीजा ये होता है कि यदि एक उद्योगपति डूबा तो बैंक डूब जाएंगे। एलआईसी डूब जाएगी। सपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे में बैंक और एलआईसी का पैसा कौन वापस लाएगा। किसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए लेकिन बीजेपी केवल एक उद्योगपति की मदद कर रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि बीजेपी अर्थ व्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रही है। एक रिपोर्ट आती है और उद्योगपति अडाणी अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में दो नंबर से बीस नंबर पर पहुँच जाते हैं। ऐसे हालात इस बात की चुगली करते है कि अब देश में आजादी के सात दशकों में राजनीति कहाँ से अब कहाँ जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *