Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

एक बार फिर डरा अतीक!

By Shakti Prakash Shrivastva on April 11, 2023
0 571 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

गुजरात के साबरमती जेल मे बंद प्रयागराज शूटआउट के मुख्य साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद को पिछले दो हफ्ते में दूसरी बार कोर्ट में पेशी के लिए अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है। पूरी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में उत्तर प्रदेश पुलिस उसको ले कर मंगलवार को निकली है। जेल से निकलते समय माफिया के चेहरे पर भय के भाव साफ-साफ झलक रहे थे। मीडिया से उसने अपने डर का इजहार भी किया। अतीक ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट मामले की वीडियो कान्फ्रेंसिंग कराने को कह रही है तो सारी सुविधाए होते हुए भी जेल से कान्फ्रेंसिंग कराने की बजाय मुझे क्यों ले जाया जा रहा है…ये मुझे मारना चाहते हैं। अतीक के चेहरे पर आज भी वही भय दिख रहा था जो आज से चंद रोज पहले जेल से प्रयागराज निकलते समय था। उस वक्त उसे पूर्व विधायक राजूपाल हत्या मामले के मुख्य गवाह उमेशपाल के अपहरण के सिलसिले में प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया था जिसमें उसे उम्रक़ैद की सजा हुई थी जबकि इस बार उमेशपाल की हत्या मामले में बतौर अभियुक्त पेशी पर ले जाया जा रहा है। क्योंकि 24 फरवरी को ही प्रयागराज मे दिन दहाड़े पूर्व विधायक राजूपाल हत्या मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों को गोलियो और बमों की बौछार कर हत्या कर दी गई थी। पहली बार अहमदाबाद से प्रयागराज ले जाते समय अतीक की गाड़ी के काफिले में उसकी बहन आयशा नूरी अपने वकील के साथ मौजूद रही थी लेकिन इस बार अतीक के काफिले में घर का निजी कोई रिश्तेदार नहीं है। शायद यही वजह अतीक को और चिंतित किए हुए है। अहमदाबाद से निकलने के बाद जैसे ही अतीक की जेल वैन वाला काफिला राजस्थान के डूंगरपुर के पास पहुंचा कि अतीक की वैन में कोई खराबी आ गई। वहाँ थोड़ी देर के लिए अतीक को पुलिस ने वैन से बाहर भी निकाला था। मिल रही जानकारी की मुताबिक प्रयागराज पहुँचने के बाद पुलिस अतीक को उमेश पाल हत्या मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग भी करेगी। ऐसा कर पुलिस अतीक से जांच में अभी तक मिले सबूतों की बिनह पर गहन पूछताछ करेगी। वह उमेश पाल हत्याकांड के कुछ अनसुलझे पहलुओं पर अतीक से जानकारी लेने की कोशिश करेगी। इस मामले में पुलिस बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली से प्रयागराज लाये जाने की फिराक में है। जल्द ही पुलिस उसे लेकर प्रयागराज आएगी। प्रयागराज शूट आउट मामले में जिस तरह प्रदेश सरकार की किरकिरी हुई है उसे पुलिस और जांच एजेंसियां धुलने की हरसंभव प्रयास करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि शूट आउट के तुरंत बाद प्रदेश के सख्त मिजाजी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में विधानसभा में ललकारते हुए कहा था कि माफिया कत्तई बख्शे नही जाएंगे बल्कि उन्हे मिट्टी में मिलाया जाएगा। जबकि आज डेढ़ महीने बाद भी शूट आउट मे शामिल शूटरों का कही कोई अतापता नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *