Responsive Menu
Add more content here...
June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

महराजगंज जिले की ‘चौखट’ पर भोजपुरी फिल्म की दस्तक

By Shakti Prakash Shrivastva on April 19, 2022
0 607 Views

           परतावल/महराजगंज (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बीजेपी की खासकर योगी आदित्यनाथ सरकार में भोजपुरी फिल्मों कि शूटिंग का सिलसिला तेज हो गया। हालांकि प्रदेश के पश्चिमाञ्चल में ग्रेटर नोएडा के इलाके में सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक फिल्म स्टूडियों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन प्रदेश के पूर्वाञ्चल खासकर गोरखपुर और उसके आस-पास के जिलों में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग लगातार चल रही है। क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म निर्माताओं के बढ़ रहे रुझान में जहा प्रदेश सरकार की फिल्म नीति का योगदान है वही गोरखपुर के बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रविकिशन का भी अविस्मरणीय सहयोग है। रविकिशन की मौजूदगी मात्र से निर्माताओं को क्षेत्र में अपनापन का एहसास होता है। साल भर इस इलाके में कही न कही किसी न किसी जगह पर शूटिंग होती रहती है। यहाँ तक की मुंबई में अमूमन बरसात के दिनों में फिल्मों की आउटडोर शूटिंग  लगभग बंद हो जाती है जबकि यहा खर्च कम होने की वजह से बरसात के दिनों में भी फिल्मे शूट हो रही है। झुलस देने वाले 40 डिग्री वाले तापमान में भी इन दिनों महराजगंज जिले की चौखट यानि परतावल बाजार के निकट चौखट नाम की भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। महराजगंज के परतावल नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में डायरेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में भोजपुरी फिल्म चौखट के शूटिंग की शुरुआत हुई। इस फिल्म के राइटर यस वी मोहन प्रसाद, रजक, एक्टर मनोज आर पांडे और मुख्य अभिनेत्री ज्योति मिश्रा तथा सहायक बी. एम. राय एवं प्रोड्यूसर अभय सिंह कुणाल आदि कलाकारों ने बताया कि महराजगंज को भोजपुरी जगत में एक पहचान दिलाने के उद्देश्य से चौखट फिल्म की शूटिंग यहाँ शुरू की गई है। यह फिल्म “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” तथा “बेटी बेटा एक समान” पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म पूर्ण रूप से सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों पर आधारित है। इस फिल्म में भाई-भाई का विवाद एवं बेटियों के प्रति समाज के कुरीतियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिसके वजह से समाज को एक नया संदेश मिल सके। प्रोड्यूसर का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में इस फिल्म की शूटिंग होने से इस जिले का नाम भी भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चा का विषय बनेगा। मुख्य अभिनेत्री ज्योति मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों द्वारा अपार प्यार स्नेह हम लोगों को मिल रहा है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *