Responsive Menu
Add more content here...
August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में फिर टापर बने योगी

By Shakti Prakash Shrivastva on February 19, 2025
0 505 Views

                                                                          शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

यूँ तो गोरखपुर स्थित नाथ संप्रदाय के प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जब पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तभी अपनी अलग वेशभूषा और विशिष्ट कार्य-व्यवहार शैली के चलते रातोंरात सियासी स्टार बन गए थे। बतौर मुख्यमंत्री उनके द्वारा लिए गए शुरुआती निर्णयों को प्रदेश की जनता ने सिर आँखों पर रखा और सराहा था। नतीजतन वो उसी समय लोकप्रियता की रैंकिंग में देश में अव्वल बन गए थे। इसकी एक वजह सूबे की अधिक आबादी भी रही जिसने उन्हे स्वीकारा। लेकिन लगभग पिछले दस वर्षों से उत्तर प्रदेश जैसे बड़े सूबे की कमान अपने हाथों में रख उन्होंने यह भी प्रमाणित कर दिया कि वो संत होते हुए भी प्रशासन प्रबंधन के भी माहिर हैं। इस बार प्रयागराज में आस्था और विश्वास के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ को आयोजित कर उन्होंने प्रबंधकीय कौशल का भी प्रमाण पेश कर दिया। आज महाकुंभ की दिव्यता-भव्यता देख वहाँ पहुँचने वाला हर श्रद्धालु अभिभूत है। आह्लादित हो जिस भाव से वो आयोजन को न भूतों न भविष्यति वाला बताता है उसी समर्पण भाव से उन्मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना भी करता है। आज यही सब आधार है जिसकी वजह से लगातार दसवीं बार योगी आदित्यनाथ देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। सूबे के मुखिया की कमान लगातार दूसरी बार थामना भी योगी की जनलोकप्रियता को ही दर्शाता है।

देश की प्रतिष्ठित मीडिया घराने ने 2 जनवरी से लेकर 9 फरवरी 2025 के बीच देश के 543 संसदीय क्षेत्रों में इस विषय पर एक सर्वे किया कि उन क्षेत्रों के लोगों की निगाह में देश का कौन और किस प्रदेश का मुख्यमंत्री उनकी पहली पसंद है। इसके लिए प्रतिनिधियों द्वारा 54418 लोगों से बातचीत की गई और पिछले 24 हफ्तों में 70705 लोगों के राय भी ली गई। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता ने अपना सर्वाधिक पसंदीदा मुख्यमंत्री माना। सर्वे की मुताबिक इसके लिए लोगों ने सर्वाधिक 35.3 प्रतिशत वोट योगी के पक्ष में डाले। इसके चलते वो पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी रही। ममता को 10.6 प्रतिशत लोगों ने सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री माना। योगी और ममता की लोकप्रियता के बीच लगभग 25 प्रतिशत का अंतर है। यह अंतर यह प्रमाणित करता है कि योगी की लोकप्रियता क्या है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का लोकप्रियता के लिहाज से तीसरा स्थान रहा। उन्हे महज 5.2 प्रतिशत जनता का वोट मिला। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू चौथे स्थान पर रहे। उन्हे 5.1 प्रतिशत जनता का प्यार मिला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को 4 प्रतिशत समर्थन के साथ पाँचवाँ स्थान मिला। इसके अलावा जिन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को स्थान मिला उनमें सिद्धारमैया को 3.5 प्रतिशत, हेमंत विस्व सरमा और नितीश कुमार को 3.4 प्रतिशत जनता का प्यार मिला जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को 2.2 प्रतिशत वोट हासिल हुआ। इससे ये प्रमाणित होता है कि जनता आज भी ईमानदार,लगनशील और कर्मठी मुख्यमंत्रियों को पसंद करती है। जनता की इसी पसंद ने अलग तेवर वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *