Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

मिशन 2024 : संघ ही लगाएगा बीजेपी की नैया पार !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 14, 2022
0 562 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में  पूरी रिपोर्ट  सुनने के लिए क्लिक करें।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हालिया कार्यक्रमों और उनकी गतिविधियों पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए बीजेपी से ज्यादा चिंता संघ को है। कानपुर में अभी एक बड़ी बैठक सम्पन्न हुई कि प्रयागराज में 16 अक्टूबर से अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक बुला ली गयी। अमूमन यह बैठक हर साल दिसंबर के महीने में की जाती है। बैठक के निर्धारित समय से पहले किए जाने के भी अपने निहितार्थ हैं। माना जा रहा है कि वर्ष के आखिर में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संघ की यह महत्वपूर्ण बैठक 19 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत और शीर्ष पदाधिकारियों सहित 45 प्रान्तों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

मिशन-2024 पर भी होगा विचार

राजनीति के जानकार संघ की इस बैठक को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत अहम बता रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कम होते जमीनी प्रभाव और बीजेपी की जनता में कमजोर होती पकड़ को देखते हुए संघ गंभीर है। इस बाबत बैठक में व्यापक चर्चा और ठोस रणनीति बनाने पर भी विचार किया जाएगा। इस बैठक की गंभीरता का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें सर संघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय अधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। इस संदर्भ में संघ रचना की मुताबिक 45 प्रान्तों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह को पहुंचने के निर्देश जारी किये गये हैं। इस बाबत तैयारियां शुरू भी हो गईं हैं। संघ प्रमुख लगातार दौरे कर रहे हैं। देश की राजनीति में मायने रखने वाले उनके बयान भी लगातार आ रहे हैं।

समसामयिक विषयों पर चर्चा व समीक्षा भी होगी

राजनीतिक फायदे-नुकसान के अलावा बैठक में इसी मार्च में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बनी वार्षिक योजना की समीक्षा होगी। संघ कार्य के विस्तार की रूपरेखा भी तय की जाएंगी। साथ ही देश में वर्तमान समय चल रहे समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *