Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी, लेकिन मौत के आंकड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड; 24 घंटे में 4,329 मौतें

कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी, लेकिन मौत के आंकड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड; 24 घंटे में 4,329 मौतें

By Nikhil Pal on May 18, 2021
0 608 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना वायरस के नए मामले पाए जाने की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर है। बीते 24 घंटे में देश में 4,329 लोगों की मौत हुई और 4 लाख 22 हजार 436 लोग डिस्चार्ज हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार को 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले पाए गए। वहीं अब तक देश में कोरोना के कुल 2 करोड़ 52 लाख 28 हजार 996 मामले पाए जा चुके हैं।

मौत के आंकड़ों में बढ़त

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को कुल एक्टिव मामलों में 1 लाख 63 हजार 232 की कमी आई।देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस 33 लाख 53 हजार 765 है। वहीं अब तक 2 करोड़ 15 लाख 96 हजार 512 लोग डिस्चार्ज और ठीक हो चुके हैं।अब तक 2 लाख 78 हजार 719 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार देश में 13.29 फीसदी एक्टिव केस, 85.60 फीसदी डिस्चार्ज केस और 1.10 फीसदी लोगों की मौत हो गई है।वहीं बात देश में टीकाकरण की करें तो देश में अब तक 18 करोड़ 44 लाख 53 हजार 1 सौ 49 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। इसमें से 15 लाख 10 हजार 4 सौ 18 लोगों का टीकाकरण सोमवार को हुआ है। दूसरी ओर ICMR के अनुसार देश में सोमवार को 18 लाख 69 हजार 2 सौ 23 लोगों की जांच हुई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *