Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • क्राइम : गोरखपुर में कचहरी के पास दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

क्राइम : गोरखपुर में कचहरी के पास दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

By Shakti Prakash Shrivastva on January 21, 2022
0 188 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर नकेल लगाने का दावा करने वाली सरकार के मुखिया के घर यानि गोरखपुर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। वो भी दीवानी कचहरी और पुलिस थाना के चंद कदमों की दूरी पर। आज दोपहर शमशाद नाम का युवक अपने मुकदमे की तारीख की जानकारी लेने के लिए कचहरी आया हुआ था। जिले के दक्षिणाञ्चल में बड़हलगंज निवासी शमशाद पाकसो (लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम) का मुलजिम है। चंद रोज पहले ही जेल से रिहा हो कर आया था। जैसे वो कचहरी के निकट पहुंचा हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग उसके ऊपर झोंक दिया। मौके पर ही शमशाद की मौत हो गयी। दिन दहाड़े हुई इस घटना से समूचे परिसर में अफरा तफरी मच गयी। कैंट थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से वकीलो में खासा आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आलाधिकारी भी मौके पर तत्काल पहुच गए है। जानकारी के मुताबिक अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का पिता ही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *