Responsive Menu
Add more content here...
August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • AUDIO VIRAL : खुद को बताया सीएम सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, कहा ठेका कैंसिल करा दूंगा…

AUDIO VIRAL : खुद को बताया सीएम सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, कहा ठेका कैंसिल करा दूंगा…

By Shakti Prakash Shrivastva on May 7, 2022
0 527 Views

           चित्रकूट, (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में सरकार चलाना एक तराजू पर मेंढक तौलने सरीखा साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी एक तरफ चूड़ी टाइट करते है तब तक दूसरी तरफ ढीली हो जाती है। लेकिन इसका क्रम सतत होने की वजह तेजी से स्थितियाँ अनुकूल होने की उम्मीद भी बन रही है। योगी ने अपने एक सरकार के सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद अब अपने सरकार की दूसरी पारी खेल रहे है। इस दौरान उनकी छवि एक कुशल और सख्त प्रशासक के रूप में स्थापित हो रही है। लेकिन इस दौरान उन्हे पार्टी के अंदर और बाहर दोनों ही फ्रंट पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सत्ता के मदांध राजनेताओं को अपने कार्यशैली के दायरे में नियंत्रित करने की उनकी कवायद हालांकि काफी हद तक सफल है। लेकिन कुछ मौकों पर पार्टी नेताओं-विधायकों की हरकतों से भी उनके प्रयासों को नुकसान पहुंच रहा है। पहली बार की सरकार में तो सैकड़ों की संख्या में विधायकों ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली  से नाराज होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इस सरकार में भी बलिया की बीजेपी विधायक केतकी सिंह का अधिकारियों को धमकाते हुए वायरल वीडियो हो या शनिवार को चित्रकूट में सोशल मीडिया पर वायरल चर्चित आडियो हो जिसमे ठीकेदार को एक शख्स अपने को मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताते हुए रोब गालिब कर रहा है। कह रहा है कि मेरी तीन गाड़ियां है उससे प्रयागराज तक कोई वसूली नहीं होती। तुम्हारी हिम्मत हो तो वसूल कर दिखाओ। अगर मै आ गया तो ठीका  कैंसिल करा दूंगा। सत्ता के मद में चूर शख्स की धमकी भरे माफियाटिक शब्दावली एक बारगी योगी सरकार की बजाय अखिलेश यादव की सरकार होने का एहसास करा रही है। जिसमें कोई यादव छुटभैया अधिकारियों पर यादवी रौब गालिब करते थे। चित्रकूट जिले में सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल इस लगभग 5 मिनट 45 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप ने प्रशासन में हडकंप मचा दिया है। आडियो में शख्स कहता है कि उसकी तीन गाडियां चल रही हैं, उनको मत रुकवाना। हमसे पंगा लेना महंगा पड़ेगा। इस ऑडियो को एसपी अतुल शर्मा ने संज्ञान में ले इसकी जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी है। आडियो में खुद को बार-बार सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताते हुए जिला पंचायत के तहबाजारी ठेकेदार के कर्मचारी को धमका रहा है। कर्मचारी द्वारा ठेकेदार से बात कराने की बात पर शख्स ने बात करने से न केवल मना किया बल्कि कहा कि मैंने अपने चालकों से कह दिया है कि अगर कोई गाड़ी रुकवाए, तो सीधे चढ़ा देना। दो-चार अगर मर भी गए, तो उनका कुछ होने वाला नहीं है। वायरल ऑडियो में खुद को पावर फुल भाजपाई बताते हुए कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि अगर उससे पंगा लिया, तो ठेकेदारी नहीं चल पाएगी। अब देखना है कि प्रशासन की जानकारी में आने के बाद मुख्यमंत्री की मंशा तार-तार करने वाले इस शख्स पर क्या कार्रवाई होती है। यह देखना दिलचस्प होगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *