Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

योगी दिलाएंगे दिल्ली में जीत !

By Shakti Prakash Shrivastva on January 20, 2025
0 118 Views

                                                                                    शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के इकलौते ऐसे स्टार प्रचारक हैं जिनका चुनाव प्रचार में सफलता का स्ट्राइक रेट काफी बेहतर है। क्या हरियाणा और क्या महाराष्ट्र दोनों ही प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में योगी ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया उनमे अधिकांश में बीजेपी को विजयश्री मिली। यही वजह है कि योगी के इसी करिश्माई प्रचार का इस्तेमाल् बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी करने जा रही है। बीजेपी को इस बात का पूरा यकीन है कि अन्य राज्यों की तरह बीजेपी को दिल्ली में भी योगी आदित्यनाथ के प्रचार का फायदा मिलेगा और लगभग छब्बीस साल का टोटा खत्म हो जाएगा।

दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। क्या बीजेपी, क्या आम आदमी पार्टी और क्या कांग्रेस सभी ने इसमें अपनी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में विजयी हो कांग्रेस जहां सरकार बना सत्ता सुख का अपना एक दशकीय बनवास खत्म करना चाहती है वही बीजेपी अपना ढाई दशकीय बनवास। जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने बहुमत की सरकार की हेट्रिक लगाने को बेताब है। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की अपनी लंबी-चौड़ी लिस्ट में से योगी आदित्यनाथ का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया है। इसके लियी पार्टी ने पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। पार्टी द्वारा योगी आदित्यनाथ की लगभग दो दर्जन से अधिक जन सभाएं दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में किए जाने की योजना है। इनमे दिल्ली की कुल चौदह क्षेत्र ऐसे हैं जहां बीजेपी अपेक्षाकृत कमजोर है। और पार्टी को विश्वास है कि यहाँ योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं के चलते हरियाणा और महाराष्ट्र जैसा करिश्मा होगा। दिल्ली बीजेपी से मिली जानकारी की मुताबिक 23 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल उनकी रैली घोंडा, शाहदरा, किराडी, द्वारका, बीजवासन, पालम ,राजेंद्र नगर और पटपड़गंज में तय की गई हैं। चूंकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में संगम तट पर आयोजित महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी की व्यस्तताएं काफी आधिक है। बावजूद उनका समय मिलने पर जनसभाओं की संखया में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। योगी की जनसभाओं को लेकर पार्टी स्तर पर खास सतर्कता बरती जा रही है।
योगी आदित्यनाथ की वजह से हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त फायदा मिला था। हरियाणा के चौदह विधानसभा सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था जिनमे से नौ सीटों पर उन्हे विजयश्री मिली थी। इस तरह योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट यहाँ तिरसठ फीसद रहा। इसी तरह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में योडी आदित्यनाथ ने महायुती गठबंधन के तेईस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया जिनमे यहाँ तीस में कुल बाईस सीटों पर उसे जीत मिली। यहाँ इनका स्ट्राइक रेट पिचासी फीसद रहा। महाराष्ट्र में कटेंगे तो बटेंगे सरीखे योगी के नारे ने चुनाव में खासा प्रभाव रखा और नतीजे पक्ष में करने में काफी सहायक साबित हुआ।

योगी के इस नारे ने जाति आधारित सियासत को एकतरह से निःशब्द कर दिया। इस नारे ने महाराष्ट्र में न केवल शानदार जीत दर्ज की बल्कि महाविकास आघाडी को खंड-खंड में करने में सहायक साबित हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *