Responsive Menu
Add more content here...
October 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

गोरखनाथ मंदिर : विधानसभा चुनाव, दिवाली और गिफ्ट…

By Shakti Prakash Shrivastva on November 6, 2021
0 602 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वो गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पाँच बार बीजेपी के सांसद रहे। सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ हिन्दू तीज-त्योहारों के मौके पर मंदिर परिवार, हिन्दू युवा वाहिनी, बीजेपी, आनुषंगिक संगठनों सहित मीडिया बंधुओं को उपहार-आशीर्वाद देते रहे हैं। मकर संक्रांति के मौके पर तो वृहद स्तर पर नगर-नागरिकों को खिचड़ी खिलाने की इनकी परंपरा ही है। इस दिन हजारो कि संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँच न केवल गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाते हैं बल्कि प्रसाद स्वरूप खिचड़ी खाते भी हैं। इस बार भी दिवाली के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को उन्होने अपने से जुड़े शुभेच्छुओं को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आमंत्रित कर उन्हे उपहार-आशीर्वाद दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित शुभेच्छुओ को न केवल दिवाली का उपहार और आशीर्वाद दिया बल्कि आत्मीयता से मिल उनका कुशल क्षेम भी जाना। इस मौके पर दिवाली उपहार के रूप में बैग, मोबाइल, अंगवस्त्र आदि दिये गए। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा सामान्य से अलग स्तरीय उपहार के बाबत लोगों में खासकर पत्रकारों में चर्चा रही। अधिकांश ने माना कि वजह चुनावी वर्ष भी हो सकता है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *