Responsive Menu
Add more content here...
October 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • विधानसभा : चाचा के लिए भतीजे अखिलेश ने दी अर्जी, अध्यक्ष से मांगी आगे की सीट

विधानसभा : चाचा के लिए भतीजे अखिलेश ने दी अर्जी, अध्यक्ष से मांगी आगे की सीट

By Shakti Prakash Shrivastva on September 13, 2022
0 569 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

राजनीति में विधानसभा में बैठने की जगह को लेकर भी सियासत होती है। एक समय था जब मार्च 2022 में बीजेपी दुबारा प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई। समाजवादी पार्टी को मुख्य विपक्ष की भूमिका से संतोष करना पड़ा था। समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत कर विधायक बने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल को उम्मीद थी कि बदलते हालात में अखिलेश उन्हें विपक्ष का नेता बना नेता सदन के सामने वाली महत्वपूर्ण सीट उन्हे देंगे। लेकिन सियासत के अपने कायदे-कानून होते हैं। लिहाजा भतीजा अखिलेश ने वह सीट चाचा शिवपाल को न सौंप उसे अपने लिए सुरक्षित कर दिया। इससे चाचा-भतीजे के बीच बन रही राह फिर अलग होने शुरू हो गए। आज फिर दोनों के बीच रिश्ते पहले की भांति काफी तल्ख हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर भतीजा अखिलेश द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर चाचा शिवपाल के लिए सदन की आगे की सीट मांगना सामान्य राजनेताओं की समझ नही आ रही है। सियासी गलियारे में इसकए अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को लिखे पत्र में भतीजा शिवपाल ने कहा है कि शिवपाल की अपनी पार्टी है। लिहाजा उन्हें अन्य नेताओं की तरह अगली पंक्ति में सीट मिलनी चाहिए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को अगली पंक्ति में सीट आरक्षित  है। इस सीट पर अखिलेश के बैठने से शिवपाल यादव को दूसरी पंक्ति में सीट दी गई है। नाराज चल रहे शिवपाल भी आगे की पंक्ति में बैठना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भी बाकायदा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर अपनी सीट आगे करने की मांग की है। ऐसे में जबकि विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बीच सपा अध्यक्ष ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन्हें अगली पंक्ति में सीट देने की मांग की है। इसकी पुष्टि मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने भी की है। उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव की वरिष्ठता को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। दूसरी तरफ सियासी गलियारे में इस पत्र की अलग-अलग तरीके से व्याख्या की जा रही है। सियासी जानकारों का कहना है कि विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव को अगली पंक्ति में सीट मिलती है तो वह सपा खेमे से अपने आप बाहर हो जाएंगे। वह सपा के विधायक होने के बाद भी अपनी पार्टी के नेता के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *