Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

छठी मैया के महात्म्य का महापर्व ‘छठ’ शुरू

By Shakti Prakash Shrivastva on October 28, 2022
0 512 Views

पूर्वाञ्चलनामा डेस्क, गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की आस्था से जुड़ा महापर्व छठ की विधिवत शुरुआत आज शुक्रवार को हो गया। गोरखपुर और आस-पास के इलाके में लोक आस्था के इस महापर्व की शुरुआत व्रती महिलाओं ने नहाए खाए के साथ कीं। इस महापर्व को सूर्य देव की विशिष्ट पूजा का प्रावधान है। तीन दिवसीय मुख्य पूजन विधान में रविवार की साँय नदी-तालाबों के किनारे अस्ताचल सूर्यदेव को महिलायें जहां अर्घ्य देंगी वहीं सोमवार की सुबह सूर्योदय में सूर्यदेव को अर्घ्य देकर अपनी मन्नतों के लिए आराधना करेंगीं। छठ पूजन के लिए इलाके में नदी-तालाबों के किनारे त्योहारी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस क्रम में जहां घाटों आदि की सफाई हो रही है वहीं जलाशयों के किनारे छठ बेदी का निर्माण भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं त्योहार में प्रयोग किये जाने वाले सामानों की बढ़ती मांगों को देखते हुए व्यापारियों ने भी अपनी दुकाने सजा ली हैं। पूरा बाजार बांस कि बनी डलिया, सुपेली, खाँची, सहित तरह-तरह के फलों व नींबू, नारियल, मूली, गन्ना आदि सामानों से भर गया है। पूजा में विशेष किस्म की आकृति वाली मिट्टी से बनी कोसी का विशेष महत्व है। हाल के दिनों में यह भी देखने में आ रहा है कि इस विशेष पर्व के लिए तरह-तरह के कर्णप्रिय गीतों की भरमार भी बाजार में है। कभी सिर्फ बिहार की पद्मश्री लोकगायिका शारदा सिन्हा का ही छठ गीतों के लिए प्रचलित नाम था लेकिन आज बहुत सारे गायकों ने छठ गीत गाकर उसके आडियो सोशल मीडिया बाजार में परोस रखे हैं। छठ पूजन में साल दर साल बड़ी संख्या में लोगों की आस्था बढ़ रही है। पूजन के बाबत मान्यता है कि छठ मैया व्रतियों की मन्नतों को पूरी करती हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *