Responsive Menu
Add more content here...
May 4, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

इक्कीस साल बाद नीतीश ने छोड़ा अपना घर !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 4, 2026
0 2 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

बिहार की सियासत के सर्वाधिक सफल किरदार रहे जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार लगभग दो दशकों तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे। बतौर मुख्यमंत्री वो राजधानी पटना के मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित एक अणे मार्ग वाले बंगले में ही रहे। लेकिन कहते हैं पृथ्वी गतिशील और समय चक्र परिवर्तनशील है। लिहाजा समय बदला और आज वो मुख्यमंत्री नहीं हैं। राज्यसभा सांसद चुन लिए गए है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब उन्होंने पटना में अपना नया ठिकाना बना लिया है। लगभग इक्कीस वर्षों तक इस बंगले से आवासीय जुड़ाव रखने के बाद उसे छोड़ अब 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।
बाकायदा शिफ्टिंग के लिए शुभ दिन के रूप में बुद्ध पूर्णिमा के दिन का चयन हुआ। नए बंगले को फूलों से सजाया गया। सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। बुद्ध पूर्णिमा जैसे शुभ दिन में भगवान बुद्ध की अर्चना के लिए बौद्ध भिक्षुओं को भी बुलाया गया था।
बीते दिनों एक बदले सियासी घटनाक्रम में मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने मंशा जताई की कि वो लोकसभा, विधान सभा और विधान परिषद जैसे तीनों ही सदनों का सदस्य रह चुके हैं और अब वो राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं। चूंकि एक सत्ता के भागीदार सियासी पार्टी जेडीयू यानि जनता दल यूनाइटेड के मुखिया है और उनके पास आवश्यक विधायक संख्या बल है लिहाजा उन्होंने राज्यसभा चुनाव में नामांकन किया और चुन भी लिए गए। अब राज्यसभा सांसद होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना ही था। अंततः14 अप्रैल को उन्होंने लगभग दो दशकों बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद भी वे एक अणे मार्ग में ही रह रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने रहने के लिए मुख्यमंत्री आवास छोड़ 7 सर्कुलर रोड का आवास रहने के लिए चुना। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अब नीतीश कुमार का स्थायी आवास यही बांग्ला हो गया है। जहां वो अपने बेटे निशांत कुमार के साथ रहेंगे। नीतीश के इस नए घर के नजदीक ही 10 सर्कुलर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का भी आवास है। मतलब कभी दोस्त फिर दुश्मन और अब पड़ोसी हो गए लालू प्रसाद यादव। नीतीश कुमार एक बार पहले भी इस आवास सात सर्कुलर में रह चुके 2013 में जब जीतन राम मांझी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था तो उस समय वो दुबारा मुख्यमंत्री बनने तक इसी आवास में रहे थे।
इनके द्वारा आवास खाली करने के बाद अब मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे। फिलहाल सम्राट चौधरी पांच देश रत्न मार्ग में रह रहे हैं। क्योंकि बतौर उपमुख्यमंत्री उन्हे यही आवास आवंटित हुआ था। अब चूंकि वो मुख्यमंत्री बन गए हैं तो एक अणे मार्ग में शिफ्ट होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *