Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सुर्खियों में छोटे नेताजी

By Shakti Prakash Shrivastva on December 18, 2022
0 545 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव को राजनीतिक गलियारे में नेताजी के नाम से जाना जाता था। उनके निधन के बाद जब उनके परंपरागत मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए तो उसमें समाजवादी पार्टी ने नेताजी की बहू और पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की सुसंस्कारित पत्नी डिम्पल यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। कुनबे की परंपरागत सीट मैनपुरी फतह की कवायद के बीच यह तय  हुआ कि चाचा शिवपाल यादव को एक बार फिर कुनबे में शामिल करने प्रयास किया जाना चाहिए। क्योंकि मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से चाचा शिवपाल विधायक हैं और इस इलाके में उनका खासा प्रभाव है। इसके लिए अखिलेश पत्नी डिम्पल को लेकर चाचा शिवपाल के घर गए। डिम्पल ने चाचा से अपने लिए समर्थन का अनुरोध किया। अनुरोध के बाबत चाचा शिवपाल ने कुछ बातें की और सहयोग करना स्वीकार कर लिया। फिर क्या था पूरे कुनबे सहित समूची पार्टी में उत्साह का माहौल बन गया। चाचा शिवपाल भी पूरी शिद्दत से डिम्पल के न केवल प्रचार में लग गए बल्कि अखिलेश सहित कुनबे के अन्य नेताओं से मंच भी साझा करने लगे। इसी बीच एक दिन जब वो अखिलेश के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में चुनावी सभा कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को छोटे नेताजी का एक नया नाम दे दिया। इस संदर्भ में उन्होने नेताजी के मुख्यमंत्री काल का जिक्र करते हुए कहा कि मैनपुरी और सैफई के लोग उस समय उन्हें बड़े मंत्री कहा करते थे और मुझे छोटे मंत्री। अब मैं चाहता हूं कि आप सभी लोग अखिलेश को छोटे नेताजी कहकर पुकारें। शिवपाल के इस अनुरोध का असर हुआ नही हुआ लेकिन डिम्पल रिकार्ड मतों से चुनाव जीत गईं। अब सपा कार्यकर्ताओं को शिवपाल द्वारा अखिलेश को दिया गया छोटे नेताजी नाम सुहाने लगा है।  अब आलम ये है कि छोटे नेताजी नाम के पोस्टर-बैनर भी लगने लगे हैं। इस नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। 20 दिसंबर को अखिलेश के प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर एक स्थानीय पार्टी विधायक ने बकायदे छोटे नेताजी नाम का पोस्टर इलाके में लगवा दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *